तेजस्वी प्रकाश BF करण कुंद्रा संग बर्थडे मनाने के लिए गोवा हुईं रवाना, व्हाइट ड्रेस में की ट्विनिंग

हाल ही में, ग्लैमर इंडस्ट्री के फेमस लव बर्ड्स तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्ट्रेस कथित तौर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गोवा के रवाना हुई हैं। आइए इस बारे म

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तेजस्वी प्रकाश BF करण कुंद्रा संग बर्थडे मनाने के लिए गोवा हुईं रवाना, व्हाइट ड्रेस में की ट्विनिंग

'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) गोवा में अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ रोमांटिक बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री 10 जून 2022 को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इसके लिए वह गोवा रवाना हो गई हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

karan teja

लव बर्ड्स को उनकी यात्रा से पहले 7 जून 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह व्हाइट ड्रेस में ​ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। तेजस्वी ने सफेद रंग की रफल्ड स्लीव्स टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी। उन्होंने 'लड्डू' टोट बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 'डांस दीवाने जूनियर्स' के होस्ट करण कुंद्रा को हल्के रंग के कुर्ते के साथ ग्रे पैंट और मोजरी पहने देखा जा सकता है। 

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनें व GF मलाइका होती हैं ट्रोल, एक्टर बोले- 'मैं इसे रोक नहीं सकता')

#TejRan के प्रशंसक अभिनेत्री के जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हाल ही में, 'डांस दीवाने जूनियर्स' के एक विशेष एपिसोड की सह-मेजबानी के लिए एक साथ स्क्रीन पर आने के बाद दोनों ने सुर्खियां बटोरी थीं। साझा किए गए एक प्रोमो में तेजस्वी को अपने घुटनों के बल बैठकर मंच पर करण को प्रपोज करते देखा जा सकता है। 

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ाई खूबसूरती)

इसके पहले, हमें करण और तेजस्वी का एक वीडियो मिला था, जिसमें ये प्यार करने वाला जोड़ा शानदार ड्रेस में दिख रहा था और एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा था। वीडियो में करण पैपराजी से बात करते हुए तेजस्वी की तारीफ करते नजर आए थे। करण ने तस्वीरें खिंचवाते हुए कहा था कि, तेजस्वी ने बहुत प्यारी ड्रेस पहनी है और वह एक गुड़िया की तरह लग रही हैं। बकौल करण, "इन्होंने जिंदगी की सबसे क्यूट ड्रेस पेहनी है और ये डॉल लग रही हैं। वास्तव में वह सबसे सुंदर गुड़िया हैं। आज तो मेरा दिल नहीं कर रहा कहीं जाने का।” जब एक कैमरामैन करण को कहता है कि, वह भी प्यारे लग रहे हैं, तो करण कहते हैं, "किस एंगल से मैं प्यारा लग रहा हूं। ये होता है प्यारा (तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए) गुड़िया लग रही है एकदम गुड़िया!" यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ एंजॉय किया पिकनिक मोमेंट, शेयर किए वीडियोज)

फिलहाल, हमें तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.