अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनें व GF मलाइका होती हैं ट्रोल, एक्टर बोले- 'मैं इसे रोक नहीं सकता'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनसे जुड़ी महिलाओं को अक्सर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, एक्टर ने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या ​कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनें व GF मलाइका होती हैं ट्रोल, एक्टर बोले- 'मैं इसे रोक नहीं सकता'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने छोटे से करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

arjun kapoor

इसके अलावा अर्जुन कपूर किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं। अर्जुन उन लोगों में से एक हैं, जो ट्रोलर्स को जवाब दे देते हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी ट्रोलिंग पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या है।

arjun

(ये भी पढ़ें- अमृता राव के पहले क्रश नहीं थे आरजे अनमोल, अब एक्ट्रेस ने नाम ​का किया खुलासा)

अर्जुन कपूर ने बताया कि, न केवल उन्हें बल्कि उनके जीवन में उनसे जुड़ी सभी महिलाओं को उनकी वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका या बहनों अंशुला, जाह्नवी और खुशी को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि, वह उन्हें जवाब तो दे सकते हैं, लेकिन इससे कुछ बदलने वाला नहीं है। 

arjun

'ई-टाइम्स' से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, “कल्पना कीजिए कि, हम जैसे लोगों को क्या करना पड़ता है। मैं बहुत मोटी चमड़ी का हूं। मेरी वजह से मेरे परिवार के सदस्यों को इससे गुजरना पड़ा है। मेरी बहन को ट्रोलिंग का दुख सहना पड़ा। यह उसकी गलती नहीं है। मेरे पास राय रखने वाले लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन जब वे व्यक्तिगत हो जाते हैं, तो मुझे लगता है कि, उन्हें आत्मनिरीक्षण करना होगा और इस तथ्य को देखना होगा कि, अगर मेरे पास क्षमता है, तो वे इसका सामना नहीं कर पाएंगे। अगर मैं उनके सामने खड़ा होकर बात करूं, तो मैं उन्हें वापस जवाब दे सकता हूं, वे नहीं आएंगे और मेरे सामने खड़े नहीं होंगे।”

arjun

अर्जुन ने इस वास्तविकता का भी खुलासा किया कि, उनके बोलने से ट्रोल्स चुप नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब है कि, मैं आपको यह जवाब दे सकता हूं, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा। यह आपको एक पल के लिए आत्मनिरीक्षण करने के लिए मजबूर कर सकता है, लेकिन आप लोगों को टिप्पणी करने से नहीं रोक सकते, क्योंकि कोई भी इसे उस तरह नहीं देखता जैसा शायद मैं करता हूं या आप करते हैं। लोग बॉलीवुड के रिस्क पर मजे ले रहे हैं।'

arjun

इस बीच, अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि, वो जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' और विशाल भारद्वाज की 'कुट्टी' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा भी उनके पास और कई प्रोजेक्ट्स हैं।

arjun kapoor

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने अपना प्रिंसेस कट डायमंड इंगेजमेंट रिंग किया फ्लॉन्ट, मैनीक्योर भी आया नजर)

फिलहाल, इसमें तो कोई दोराय नहीं है कि, अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनों और गर्लफ्रेंड को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Arjun Kapoor)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.