जानें Kareena-Saif के बेटे Taimur की स्कूल फीस, 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में पढ़ते हैं लाडले

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के 7 साल के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड हैं। आइए आपको उनकी स्कूल फीस के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जानें Kareena-Saif के बेटे Taimur की स्कूल फीस, 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में पढ़ते हैं लाडले

स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी जनरेशन के मोस्ट फेवरेट स्टार किड हैं। उनकी तस्वीर कुछ ही सेकेंड में वायरल हो जाती है। लिटिल बॉय को प्यार से 'टिम टिम' कहा जाता है। उन्होंने छोटी उम्र से ही अपने माता-पिता के स्टारडम को पीछे छोड़ दिया है। तैमूर अपने क्यूट लुक और प्यारी हरकतों से जन्म के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं।

जहां काफी लोग करीना व सैफ की पैरेंटिंग स्टाइल और उनकी तरह अपने बच्चों को मीडिया की सुर्खियों में लाने से सहमत नहीं हैं, वहीं सैफ का मानना है कि यह उनके बच्चों में आत्मविश्वास लाने का उनका तरीका है। करीना चाहती हैं कि उनके बच्चे एक्टिव रहें और इसके लिए उन्होंने छोटी उम्र से ही तैमूर को ताइक्वांडो क्लासेस में दाखिला दिला दिया है। हालांकि, कम ही लोग जानते होंगे कि तैमूर अली खान भारत के मशहूर और सबसे बड़े स्कूल के छात्र हैं, जहां तमाम स्टार किड्स पढ़ते हैं। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

taimur

'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में तैमूर अली खान की भारी भरकम फीस

बता दें कि तैमूर अली खान भारत के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल के छात्र हैं। बाकी स्टार किड्स की तरह वह भी मुंबई के मशहूर 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में पढ़ते हैं। इसकी स्थापना 2003 में विश्व स्तरीय शैक्षिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। तैमूर अपने टीचर्स के सानिध्य में अपने जीवन के सबसे अच्छे दिनों का आनंद ले रहे हैं और हमने अक्सर उनको शिक्षा संबंधी कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेते देखा है।

taimur

हालांकि, तैमूर की स्कूल फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। कई रिपोर्टों के अनुसार, अंबानी के स्कूल की फीस 1 लाख से 20 लाख रुपए तक है। फीस स्ट्रक्चर क्लास दर क्लास अलग-अलग होती है। बताया गया है कि एलकेजी क्लास से 7वीं क्लास तक की मासिक फीस 1.70 लाख रुपए है। कक्षा 8 से कक्षा 10वीं तक के छात्रों की फीस 4.48 लाख है। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को लगभग 9.65 लाख का भुगतान करना होता है। ऐसे में तैमूर अली खान के माता-पिता मासिक शुल्क 1.70 लाख के हिसाब से सालाना करीब 20.40 लाख रुपए बतौर फीस देते हैं।

taimur

Taimur Ali Khan के फुटबॉल थीम 7वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

तैमूर अली खान और उनकी स्कूल की किताब

2018 में तैमूर अली खान ने 'स्पोर्ट्स-डे' में हिस्सा लिया था और उस समय के दो साल के स्टार किड ने पूरे दिन खूब मस्ती की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था।

taimur

इतना ही नहीं, हमने यह भी देखा कि कैसे तैमूर ने 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में 2023 के वार्षिकोत्सव में भी हिस्सा लिया था। 15 दिसंबर 2023 को करीना को एनुअल-डे के बाद स्कूल से निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ रखा था।

taimur

स्कूल के एनुअल-डे इवेंट में तैमूर ने करण जौहर के बच्चों यश और रूही के साथ एक ग्रुप डांस में हिस्सा लिया था। इसकी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानें 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' के बारे में

'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की स्थापना 2003 में नीता अंबानी द्वारा पूरे भारत में बच्चों के लिए विश्व स्तरीय अवसरों के साथ एक संरक्षित स्थान बनाने की दृष्टि से की गई थी। 1,30,000 वर्ग फुट में फैली 7 मंजिला इमारत में आधुनिक सुविधाएं और उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था है। स्कूल भारतीय संस्कृति पर केंद्रित है। जान्हवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान जैसे कई स्टार किड्स मशहूर स्कूल का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं अबराम खान, आराध्या बच्चन, आजाद राव खान जैसे स्टार किड्स अभी इसमें पढ़ाई कर रहे हैं।

taimur

Saif के बच्चों Sara-Ibrahim और Taimur-Jeh को नहीं मिलेगी उनकी 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी, जानें वजह

फिलहाल, आप तैमूर अली खान की भारी भरकम स्कूल फीस के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.