Taimur Ali Khan के फुटबॉल थीम बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां आईं सामने, शहजादे ने काटा स्पेशल केक

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान सात साल के हो गए हैं। हमें उनके फुटबॉल-थीम वाले बर्थडे बैश की कुछ इनसाइड झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Taimur Ali Khan के फुटबॉल थीम बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां आईं सामने, शहजादे ने काटा स्पेशल केक

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक पॉपुलर स्टारकिड हैं, जिन्होंने अपने जन्म के बाद से ही बड़े पैमाने पर फैंस और पॉपुलैरिटी का लुत्फ उठाया है। यही नहीं, क्यूट बॉय ने अपनी प्यारी हरकतों से लाखों दिलों को भी जीता है। बता दें कि करीना और सैफ ने 20 दिसंबर 2016 को तैमूर का स्वागत किया था। अब तेजी से आगे बढ़ते हुए तैमूर सात साल के हो गए हैं। हाल ही में, हमें उनके बर्थडे बैश की कुछ झलकियां मिली हैं, जो बेहद शानदार हैं।

तैमूर अली खान ने अपने फुटबॉल-थीम वाले 7वें बर्थडे बैश में पहनी पिंक जर्सी

20 दिसंबर 2023 को तैमूर अली खान 7 साल के हो गए और उनके परिवार के कई सदस्यों ने उन्हें बेहद खूबसूरत तरीकों से शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सैफ और करीना इस समय अपने होमटाउन (हरियाणा) के आलीशान हवेली 'पटौदी पैलेस' में हैं, जहां वे अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

taimur

कुछ समय पहले, करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से तैमूर के लिए एक प्यारी बर्थडे पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने भांजे तैमूर के जन्मदिन से बेटे कियान के साथ बर्थडे बॉय की एक तस्वीर साझा की। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह यह थी कि तैमूर पिंक कलर की स्पोर्ट्स जर्सी में बहुत प्यारे लग रहे थे। दूसरी ओर, कियान ने भी मैचिंग शॉर्ट्स के साथ सेम जर्सी पहनी थी। तस्वीर के साथ करिश्मा ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो हमारे टिम।"

taimur

अगली स्टोरी में करिश्मा ने अपनी बहन करीना कपूर के साथ अपनी एक झलक दिखाई। दोनों बहनें अपने-अपने क्लासी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां करिश्मा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की चेकर्ड ड्रेस पहनी थी, वहीं दूसरी ओर करीना ने मलटीलर स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी थी। तस्वीर में हमने तैमूर के बर्थडे बैश के लिए की गई मज़ेदार व्यवस्थाओं की एक झलक भी देखी, जिसमें बाउंसिंग जंपिंग स्पेस भी शामिल था। तस्वीर के साथ करिश्मा ने लिखा, "बर्थडे मम्मा।"

taimur

तैमूर ने कट किया ​फुटबॉल थीम केक

इसके अलावा, करीना ने अपने इंस्टा हैंडल से तैमूर के बर्थडे की कुछ और झलकियां भी शेयर कीं। इनमें हम उन्हें तैमूर-सैफ व करीना के साथ पोजे देते देख सकते हैं। तस्वीरों में तैमूर के बर्थडे डेकोरेशन की भी झलकियां ​नजर आईं। करिश्मा द्वारा शेयर की गई अंतिम फोटो में हमें तैमूर के बर्थडे केक की झलक मिली, जो ​फुटबॉल थीम पर बेस्ड थी।

taimur

taimur

taimur

तैमूर की बुआ सबा पटौदी ने भी भतीजे के बर्थडे पर उसकी क्यूट तस्वीरें कीं शेयर

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर भतीजे तैमूर अली खान की कई तस्वीरें साझा करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पहली तस्वीर में बर्थडे बॉय की खूबसूरत झलक दिखाई गई है। इसमें वह फर्श पर बैठे हैं। उन्होंने बेबी पिंक कलर की शर्ट और डेनिम पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और एक टोपी पहनी थी।

taimur

अगली तस्वीर में तैमूर बाउंसी जंपिंग स्पेस में खुशी से पोज दे रहे थे। उन्होंने पिंक शॉर्ट्स के साथ ब्राउन कलर की फुल स्लीव्स वाली टी-शर्ट पहनी थी। पूरे खेल से थक जाने के बावजूद उन्होंने अपनी मनमोहक मुस्कान से लाखों दिलों को पिघला दिया। तस्वीरों के साथ तैमूर की बुआ जान ने लिखा, “मेरा टिम बड़ा हो गया है! माशाअल्लाह... मुझे उस युवक पर बहुत गर्व है, जो वह जल्द ही बनेगा... आपके जीवन की शुभकामनाएं मेरी जान! ढेर सारा प्यार, बुआजान।”

taimur

सबा ने तैमूर की कुछ अन्य तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में से एक में बर्थडे बॉय को अपने छोटे भाई जहांगीर के साथ कॉटन कैंडी का आनंद लेते देखा जा सकता है, जो ब्लैक पैंट के साथ ऑरेंज कलर की टी-शर्ट में काफी प्यारा लग रहा था। एक अन्य तस्वीर में टिम और जेह के साथ उनके पिता सैफ अली खान भी हैं। ऐसा लग रहा था कि तीनों एक साथ एक सेशन में भाग ले रहे थे, जबकि तैमूर अपने छोटे भाई को प्यार कर रहे थे। आखिरी तस्वीर में सैफ और तैमूर के बीच एक कैंडिड मोमेंट कैद हुआ। पिता-पुत्र की जोड़ी पिंक शर्ट और डेनिम में नजर आई।

taimur

taimur

taimur

फिलहाल, हम भी तैमूर को उनके बर्थडे पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनके जन्मदिन के जश्न की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.