Kareena Kapoor Khan ने हैलोवीन पार्टी की दिखाई झलक, बेटे Taimur ने कंकाल ड्रेस में लूटी महफिल

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने हैलोवीन उत्सव से एक अनमोल तस्वीर साझा की है। हालांकि, पार्टी के लिए यह तैमूर का लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kareena Kapoor Khan ने हैलोवीन पार्टी की दिखाई झलक, बेटे Taimur ने कंकाल ड्रेस में लूटी महफिल

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल और यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। एक अमेजिंग एक्ट्रेस होने के अलावा करीना अपने पति सैफ अली खान की एक प्यारी पत्नी और अपने बच्चों तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान की एक प्यारी मां हैं। हाल ही में, करीना ने अपने हैलोवीन सेलिब्रेशन की एक मनमोहक झलक दिखाई है।

करीना ने अपने हैलोवीन सेलिब्रेशन की दिखाई झलक, उनके बेटे तैमूर ने लूटी महफिल

31 अक्टूबर 2023 को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने हैलोवीन सेलिब्रेशन की एक झलक साझा की। तस्वीर में अभिनेत्री को अपने प्यारे पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ कैमरे के लिए खुशी से पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, हैलोवीन पार्टी के लिए यह तैमूर का लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा।

kareena

करीना के बड़े बेटे ने ब्लैक कलर की कंकाल-डिटेलिंग ड्रेस पहनी हुई थी। इसके अलावा, उनके चेहरे को पार्टी की थीम से मैच करते हुए कलर में रंगा गया था। सैफ के लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था और उसके साथ व्हाइट धोती पहनी थी। वहीं, करीना बेसिक टी-शर्ट और जींस में खूबसूरत लग रही थीं।

तैमूर की बहन इनाया बैटमैन हेडबैंड के साथ ब्लैक आउटफिट में दिखीं क्यूट

तैमूर अली खान की बहन इनाया नौमी खेमू ने भी अपनी मम्मी सोहा अली खान के साथ हैलोवीन मनाया। पार्टी के लिए मां-बेटी की जोड़ी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। सोहा ब्लैक टॉप में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने ब्लैक टाइट्स, जैकेट और एक भूत हेडबैंड के साथ जोड़ा था। दूसरी ओर, इनाया ब्लैक कंकाल-फीचर्ड वाले टॉप में प्यारी लग रही थीं और इसे एक शाइनी स्कर्ट, लेगिंग और बैटमैन हेडबैंड के साथ पेयर किया था।

inaya

जब करीना ने शेयर कीं तैमूर और इनाया की अनमोल झलकियां

29 सितंबर 2023 को करीना ने इनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनकी मनमोहक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। पहली तस्वीर में हम तैमूर और इनाया को एक कैंडिड मोमेंट शेयर करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, यह तैमूर का अपनी बहन को गले लगाना था, जिसने हमारा ध्यान खींचा था।

taimur

अगली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि तैमूर अपनी मम्मी करीना की मदद से इनाया को केक खिला रहे हैं। आखिरी तस्वीर में बर्थडे गर्ल को अपने छोटे भाई जहांगीर का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता था और यह बहुत प्यारा था।

जब करीना कपूर को 'आंटी' कहने पर बेटी सारा पर भड़क गए थे सैफ अली खान, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब करीना ने अपने बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ खेली होली

करीना अपने दोनों नन्हें बच्चों के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और इसकी एक झलक 7 मार्च 2023 को मिली थी, जब करीना ने अपने होली उत्सव की झलकियों की एक सीरीज पोस्ट की थी। तस्वीरों में अभिनेत्री को अपने बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ रंगों के त्योहार का आनंद लेते देखा गया था। एक अन्य तस्वीर में करीना के जेह बाबा को अपनी पिचकारी के माध्यम से कलरफुल पानी फेंकने पर ध्यान केंद्रित करते हुए देखा जा सकता है।

taimur

करीना के महंगे शूजः 1 लाख रुपए के 'Chanel' स्नीकर्स से 85,000 के 'गुच्ची' शूज तक, इसमें हैं शामिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हैलोवीन पार्टी के लिए तैमूर के लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.