करीना कपूर ने किया खुलासा, जहांगीर ने अस्पताल से घर आने पर पहनी थी भाई तैमूर की ड्रेस

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने खुलासा किया कि, उनके बेटे जेह अपने बड़े भाई तैमूर के कपड़े पहनते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करीना कपूर ने किया खुलासा, जहांगीर ने अस्पताल से घर आने पर पहनी थी भाई तैमूर की ड्रेस

20 दिसंबर 2016 को बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान रखा का स्वागत किया था। कपल ने ये कभी भी नहीं सोचा था कि, उनके बेटे तैमूर अपने जन्म के दिन से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाएंगे। करीब पांच साल बाद पावर कपल ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया था।

kareena

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद मनाया पहला गुड़ी पड़वा, पति विक्की जैन के लिए लिखा प्यारा नोट)

जहां उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के लिए हैरान करने वाली थी, वहीं करीना को हमेशा से पता था कि, उनका दूसरा बच्चा होगा। दरअसल, एक्ट्रेस ने तैमूर के जन्म के समय से लेकर अपने दूसरे बच्चे के जन्म तक, उनका सारा सामान सहेज कर रखा था। जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं, ​​बल्कि करीना ने खुद हाल ही में, 'वोग इंडिया' को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, "मैंने कुछ भी नहीं फेंका।" 

kareena

उन्होंने ये भी बताया कि जेह, तैमूर की पुरानी खाट पर ही सोता है। इतना ही नहीं, करीना ने आगे बताया कि, उनके छोटे बेटे ने भी अपने भाई की ही ड्रेस पहनी थी, जब उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। अभिनेत्री ने कहा कि, "जेह ने अस्पताल से घर आने पर एक ही ड्रेस पहनी थी, वह टिम की पुरानी खाट में सोता है, और जब हम फिर से यात्रा करेंगे, तो टिम के सभी शीतकालीन कोट और ड्रेस उपयोग किया जाएगा।"

taimur

(ये भी पढ़ें- सामथा रुथ प्रभु ने पहनी 1,49,000 रुपए की नेचर थीम आउटफिट, दिखीं बेहद खूबसूरत)

जेह जहां करीना के दूसरे बच्चे हैं, वहीं उनके लाडले सैफ की चौथी संतान हैं। अमृता सिंह के साथ उनकी पहली शादी से अभिनेता के दो बच्चे (सारा अली खान और इब्राहिम अली खान) हैं। अपने साक्षात्कार में करीना ने इस बारे में बात की कि, कैसे सैफ को हर दशक में एक बच्चा हुआ है।

kareena

उन्होंने कहा कि, ''सैफ को हर दशक में एक बच्चा होता है। उम्र के बीसवें, तीसवें दशक, चालीसवें और अब अपने 50वें दशक में भी। मैंने उनसे कहा है कि, तुम्हारे साठ के दशक में ऐसा नहीं हो रहा है।"  एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ''सैफ खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं, जो अपने जीवन के विभिन्न चरणों में चार बच्चों के पिता हैं और अब जेह के साथ हम इसे संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एक समझौता किया है कि, जब सैफ शूटिंग करेंगे, तो मैं उस समय काम नहीं करने की कोशिश करूंगी।''

kareena

(ये भी पढ़ें- मुकेश-नीता अंबानी ने पोते पृथ्वी के जन्म पर भेजा था चांदी का सिक्का और हाथ से लिखा खास नोट)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, करीना भले ​ही बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं, लेकिन वह अपने बच्चों को नॉर्मल लाइफ ही देती हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.