करीना के बेटे तैमूर बने शेफ, आटे से बनाई अपने छोटे भाई व पापा-मम्मी की फोटो, एक्ट्रेस ने की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लाडले तैमूर अली खान की क्रिएटिविटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

करीना के बेटे तैमूर बने शेफ, आटे से बनाई अपने छोटे भाई व पापा-मम्मी की फोटो, एक्ट्रेस ने की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) हर दिन सुर्ख़ियों में रहने की कोई न कोई वजह ढूंढ ही लेती हैं। कभी अपने फैशन सेंस के चलते, तो कभी अपने लाडले बेटों व फैमिली की वजह से बॉलीवुड गलियारों में करीना की चर्चाएं हर तरफ होती रहती हैं। हाल ही में बेबो ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक तस्वीर के साथ उनकी क्रिएटिविटी फैंस के संग सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Kareena Kapoor Khan with family

पहले आप ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी। करीना की ये पहली शादी थी, जबकि सैफ अली खान दूसरी बार दूल्हा बने थे। करीना से पहले सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दरार पड़ गई, जिस वजह से दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। वहीं, अब सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सैफ को करीना से दो बेटे हैं। कपल के पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान है, तो वहीं दोनों ने अभी दूसरे बेबी बॉय का नाम और तस्वीर फैंस के साथ नहीं शेयर की है। (ये भी पढ़ें: इरफान पठान की वाइफ सफा बेग ने बेटे इमरान के लिए बनाया टेस्टी केक, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो)

Kareena Kapoor Khan

अब आपको दिखाते हैं वो पोस्ट। दरअसल, करीना कपूर ने 16 मार्च 2021 में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में व्हाइट चिकनकारी कुर्ता पहने बेबो के छोटे नवाब हाथ में ट्रे लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस ट्रे में तैमूर ने पिता सैफ, मां करीना और अपने छोटे भाई की आकृति बनाई है। करीना ने तैमूर की क्रिएटिविटी की एक ज़ूम में भी तस्वीर शेयर की है।

kareena kapoor taimur

taimur ali khan

इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “फ्रेम में मेरे मैन। काफी गुड लुकिंग। #ChefTim #FavouriteBoys।” (ये भी पढ़ें: मौनी रॉय का सूरज नाम्बियार से रिश्ता पक्का! एक्ट्रेस की मां ने बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स से की मुलाकात)

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में देखा जा सकता है कि, ‘बेबी पटौदी’ कैसे अपनी मां के गोद में आराम से सो रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा था, ‘कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसे औरतें नहीं कर सकती हैं। हैप्पी वुमन डे मेरे प्यारे लोगों को।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी शेयर की थीं।  

हाल ही में करीना अपनी फ्रेंड अमृता अरोड़ा से मिलने उनके घर भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज़ ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट्स पहने हुए थे। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने भी करीना और अपनी बहन अमृता को लंच पर गेट टूगेदर के लिए ज्वाइन किया। इसकी वीडियो सामने आते ही जहां कई लोगों ने करीना के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक की तारीफें कीं, तो कुछ ने उन्हें अपने न्यूबॉर्न बेबी को घर पर छोड़ कर आने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक, कुछ लोग इंस्टाग्राम पर करीना के लिए भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे। यहां देखें लोगों के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने आलिया भट्ट व उनकी मां-बहन संग शेयर की फोटो, लिखा- 'कुछ हसीन पल बेहद खास लोगों के साथ')

Troll

Troll

Troll

फिलहाल, करीना समय समय पर फैंस के साथ कुछ ख़ास फोटोज शेयर करती रहती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.