क्या Aishwarya-Salman के बीच दीवार बनी थीं Karisma Kapoor? नेटिजंस ने बताया ऐश ने कैसे लिया था बदला

हाल ही में, 'रेडिट' यूजर ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए दावा किया है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक्स-लवबर्ड्स ऐश्वर्या राय और सलमान को एक-दूसरे से दूर करना चाहती थीं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

क्या Aishwarya-Salman के बीच दीवार बनी थीं Karisma Kapoor? नेटिजंस ने बताया ऐश ने कैसे लिया था बदला

बॉलीवुड के स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें काफी समय से मीडिया में चल रही हैं। नेटिजंस भी इस ओर इशारा कर रहे हैं, क्योंकि काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या को किसी भी पब्लिक इवेंट में साथ नहीं देखा गया है। इस बीच, एक 'Reddit' यूजर ने ऐश्वर्या और सलमान खान (Salman Khan) के चर्चित रिश्ते की यादें ताजा कीं और बताया कि करिश्मा कपूर ने अपने दोस्त सलमान और उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के बीच दीवार बनाने में भूमिका निभाई थी। 

'Reddit' यूजर का दावा- करिश्मा कपूर ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच बनाई थी दूरी

एक 'Reddit' यूजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करिश्मा कपूर और सलमान खान के बारे में एक आर्टिकल साझा किया। राइटअप में बताया गया है कि कैसे करिश्मा और सलमान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था, जिसकी वजह से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। 'Reddit' यूजर ने यह भी दावा किया कि करिश्मा ने सलमान और उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के बीच एक दीवार खड़ी कर दी थी। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, "करिश्मा कपूर ने सलमान और ऐश्वर्या के बीच एक दीवार खड़ी करने का इरादा किया, ताकि वह उन्हें (सलमान) अपने पास रख सकें।"

aishwarya-salman-karisma

बॉलीवुड के 10 विवादित लव ट्राएंगल: रेखा-अमिताभ-जया से सलमान-ऐश्वर्या-विवेक तक हैं इसमें शामिल, जानने के लिए यहां क्लिक करें

राइटअप के अंश में यह भी बताया गया है कि करिश्मा, सलमान को अजीब घंटों में फोन करती थीं और अक्सर वह सलमान के प्लेस पर आ जाती थीं, जिससे ऐश्वर्या नाराज हो जाती थीं। फिर ऐश ने सलमान को चेतावनी भी दी थी। इसके बाद, आर्टिकल में करिश्मा को 'गोल्ड-डिगर' कहा गया और दावा किया गया कि वह बॉक्स-ऑफिस पर सफलता और बढ़ते स्टॉक नंबरों के बाद सलमान के पीछे थीं। आखिर में लिखा गया कि जब से करिश्मा, सलमान के घर के सामने शिफ्ट हो गई थीं, तब से ऐश्वर्या को ज्यादा चिंता होने लगी थी।

aishwarya-salman-karisma

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ऐश्वर्या के खिलाफ करिश्मा के इरादे पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही 'Reddit' यूजर ने कैप्शन के साथ आर्टिकल का स्नैप शेयर किया, वैसे ही नेटिजंस ने उस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि ऐश को उनकी दोस्ती से जलन हो रही थी, हाहा", एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, "ओह, तो क्या ऐश ने करिश्मा से बदला लेने के लिए अभिषेक बच्चन से शादी की थी?" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

aishwarya-salman-karisma

aishwarya-salman-karisma

aishwarya-salman-karisma

अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय की शादी में परेशानी की अफवाह

पिछले कुछ समय से कई कार्यक्रमों में ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा गया है और बच्चन परिवार कहीं भी उनके साथ नहीं देखा गया है। उदाहरण के लिए, 1 नवंबर 2023 को ऐश्वर्या 50 साल की हो गईं और उन्होंने अपनी मां बृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ एक अस्पताल के उद्घाटन पर इस दिन को सेलिब्रेट किया था। ऐश्वर्या के 50वें जन्मदिन के जश्न में न तो अभिषेक बच्चन और न ही बच्चन परिवार का कोई सदस्य मौजूद था, जिससे नेटिजंस एक बार फिर परेशान हो गए थे।

aishwarya 50th birthday celebration

Shweta Bachchan ने क्रिप्टिक नोट में Abhishek को कुछ करने की दी हिम्मत, नेटिजन बोले- 'तलाक के लिए..', पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, ऐश और सलमान के रिश्ते में करिश्मा की भूमिका के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.