खुशी कपूर कजिन रिया की रिसेप्शन पार्टी में 13,000 रुपये की ड्रेस के साथ एक लाख का बैग लिए आईं नजर

अपनी चचेरी बहन रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची खुशी कपूर ने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को दीवाना बना दिया। आइए आपको उनके ड्रेस और हैंडबैग के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

खुशी कपूर कजिन रिया की रिसेप्शन पार्टी में 13,000 रुपये की ड्रेस के साथ एक लाख का बैग लिए आईं नजर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ 14 अगस्त 2021 को बेहद गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे।

rhea kapoor weddding latest photo

वहीं, शादी के एक दिन बाद 16 अगस्त 2021 को अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड के अपने दास्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास मेहमान और फैमिली मेंबर शामिल हुए। पार्टी में रिया और सोनम की कजिन खुशी, शनाया और जान्हवी भी शामिल हुईं। इस दौरान खुशी ने अपने आउटफिट और हैंडबैग से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें और बताते हैं उनके ड्रेस-बैग की कीमत।

Khushi Kapoor

(ये भी पढ़ें- क्या सोनम कपूर जल्द बनने वाली हैं मां? सामने आए वीडियोज से फैंस ने खुद कर ली पुष्टि)

पहले तो ये जान लीजिए कि, 14 अगस्त 2021 को अपनी चचेरी बहन रिया की शादी में भी खुशी कपूर शामिल हुई थीं। इस दौरान खुशी पीले लहंगे में नजर आई थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

(ये भी पढ़ें- करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने)

अब आइए आपको दिखाते हैं खुशी कपूर का रिसेप्शन लुक। दरअसल, 16 अगस्त की रात रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची खुशी कपूर फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने एक सुंदर सफेद फूलों से डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी हुई थी। अपने बालों को पूरी तरह से खुला रखते हुए, उन्होंने अपनी ड्रेस को एक सिंपल झुमकी और एक सुंदर गुलाबी बैग के साथ पेयर किया था। इसके साथ ही, खुशी ने हमेशा की तरह स्टनर मेकअप किया था। खुशी का लेटेस्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया। लेकिन उनके हैंडबैग की कीमत ने सभी को हैरान कर दिया है। इससे पहले कि, हम आपको इसके बारे में और बताएं, यहां देखें स्टार किड का लुक।

(ये भी पढ़ें- बहन रिया की शादी में 78,000 का लहंगा पहनकर पहुंचीं शनाया कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

खुशी का आउटफिट 'हाउस ऑफ सीबी' का है। इस आइवरी फ्लोरल पफेड स्लीव मिडी ड्रेस की कीमत £129 है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, करीब 13,241 रुपये की है।

Khusi Kapoor Dress

खुशी के हैंडबैग की बात करें तो, यह प्रादा का 'री-एडिशन 2000 शीयरलिंग मिनी बैग' है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत €1,200 है। इंडियन करेंसी के मुताबिक, इस बैग ​की कीमत लगभग 1,04,754 रुपये है।

Khushi Kapoor Bag

फिलहाल, खुशी ने महज 13,000 रुपए की ड्रेस के साथ एक लाख का बैग लेकर सभी को हैरान कर दिया। तो आपको खुशी कपूर का रिसेप्शन पार्टी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.