खुशी कपूर के खूबसूरत लहंगे: पिंक से लेकर येलो कलर तक के आउटफिट्स में स्टारकिड ने ढाया कहर

इस आर्टिकल में हम आपको स्टार किड खुशी कपूर के लहंगा लुक्स के बारे में बताने और उसकी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह अप्सरा जैसी दिख रही थीं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

खुशी कपूर के खूबसूरत लहंगे: पिंक से लेकर येलो कलर तक के आउटफिट्स में स्टारकिड ने ढाया कहर

दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भले ही अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना अच्छे से आता है। सोशल मीडिया पर भी खुशी को उनके आउटफिट्स को लेकर काफी सराहा जाता है। खुशी का ड्रेसिंग सेंस तारीफ के काबिल है। इंडियन से वेस्टर्न तक हर पहनावे में खुशी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। उनका जबरदस्त फैशन स्टाइल हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है।

khushi kapoor

शादी-पार्टी से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, खुशी कपूर के पास महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज के शानदार कलेक्शन हैं। खुशी के पास ढेरों आकर्षक लहंगे भी हैं, जिसमें उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है। खुशी के वार्डरोब से कुछ स्टाइलिश लहंगे, जिसे पहनकर वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुशी कपूर के ये ट्रेडिशनल लुक्स किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी हैं।

khushi kapoor

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की 6 सबसे महंगी ड्रेस, लाखों में है इनकी कीमत)

1. डिजाइनर पिंक लहंगा

खुशी कपूर का ये यूनिक गुलाबी लहंगा, जिसमें वे बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट को चंकी स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप और गहरे रंग के लिप कलर के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था। परफेक्शन के साथ पोज देते हुए वह कमाल लग रही थीं।

khushi kapoor

2. सार्टोरियल-प्रिंटेड लहंगा

वहीं, अगर सार्टोरियल च्वाइस की बात करें तो, खुशी हमेशा इसमें दूसरों से आगे रहती हैं। खुशी को उनके इंस्टाग्राम फोटो में फ्लोरल नीले और सफेद रंग के लहंगे में देखा जा सकता है, इस लहंगे को उन्होंने एक स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सटल मेकअप और शॉर्ट हेयर लुक में वो बेहद यूनिक लग रही थीं। 

khushi kapoor

3. येलो फ्लोरल प्रिंट लहंगा

खुशी की एक फोटो में उन्हें येलो एंड गोल्डन लहंगा पहने देखा जा सकता है। इस लहंगे पर कढ़ाई जैसे कुछ प्रिंट्स बने हुए हैं, इस लहंगे को उन्होंने डिजाइनर गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस आउटफिट के साथ स्टोन स्टडेड इयररिंग्स और एक बैंगल पहना था।

khushi kapoor

(ये भी पढ़ें-  खुशी कपूर ने पहनी 1 लाख रुपए की खूबसूरत ड्रेस, मिरर वर्क जैकेट ने खींचा लोगों का ध्यान)

4. डिजाइनर गोल्डन ज़री लहंगा

खुशी ने येलो कलर के बेस वाला एक डिजाइनर लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन कलर के धागे से ज़री का काम किया गया था। उन्होंने इस आउटफिट को नेट के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इस आउटफिट के साथ, उन्होंने एक चोकर सेट पहना था। खुशी ने इस लुक को सटल मेकअप और स्ट्रेट हेयर के साथ कम्पलीट किया था। 

https://www.instagram.com/p/BuGhi67HkpU/?utm_source=ig_web_copy_link

 5. इंडो-वेस्टर्न फ्यूसन व्हाइट लहंगा

खुशी अपने लुक के साथ हमेशा प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं, जिसकी झलक खुशी के इंडो-वेस्टर्न फ्यूसन वाले इस व्हाइट लहंगे में साफ देखी जा सकती है। इस नेट के लहंगे पर व्हाइट पर्ल के साथ भारी काम किया गया था। इस लहंगे को खुशी ने बेहद खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ज्वेलरी की बात करें तो, उन्होंने इसके साथ केवल पर्ल की इयररिंग्स पहनी थी और अपने इस लुक को हाईलाइट करने के लिए अपना मेकअप मिनिमल रखा था।

khushi kapoor

(ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने पहनी 70 हजार की हील्स, ब्लैक-रेड ड्रेस में खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, हमें खुशी का ये डिजाइनर लहंगा कलेक्शन बेहद पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.