Arjun Kapoor Weight Loss: 140 किलो के अर्जुन कपूर नहीं होना चाहते थे पतला, फिर ऐसे घटाया 50 KG

इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि, कैसे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 140 किलो वजन घटाकर खुद को फैट से फिट किया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

Arjun Kapoor Weight Loss: 140 किलो के अर्जुन कपूर नहीं होना चाहते थे पतला, फिर ऐसे घटाया 50 KG

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्कजादे’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से अर्जुन स्टार बन गए थे। उनकी पर्सनैलिटी को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अगर आपने अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीरें देखी होंगी, तो आपको पता होगा कि, वह पहले कितने मोटे थे और उन्होंने खुद को फैट से फिट करने के लिए कितनी मेहनत की है। अर्जुन उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो खुद को फिट साबित करना चाहते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि, 140 किलो के अर्जुन ने कैसे खुद को फिट किया था, तो इस स्टोरी को अंत तक जरूर पढ़ें।

मोटापे की वजह से एयरलाइन में नहीं बैठ पाते थे अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अर्जुन कपूर अपने मोटापे के लिए चर्चा में रहते थे। अर्जुन कपूर जब 140 किलो के थे, तब उनकी जिंदगी में काफी दिक्कतें आईं। उनका शरीर बीमारी का शिकार होता जा रहा था। यही नहीं, इसकी वजह से एयरलाइन की सीट उनके लिए छोटी पड़ जाती थी। हेल्थ प्रॉब्लम्स भी थी। वह 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे और जल्दी थक जाते थे, आलस भी रहता था। वह महज 22 साल के थे, जब उन्हें अस्थमा हो गया था।

(ये भी पढ़ें- जब 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त के कबूलनामे से टूट गए थे सुनील दत्त, जानिए पूरी कहानी)

वजन कम नहीं करना चाहते थे अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor

इन सारी समस्याओं के बाद भी वह अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। जी हां, सही पढ़ा आपने! एक्टर ने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा था, “मोटा होना मेरी जिंदगी का हिस्सा था। दरअसल, मैं कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहता था, जो मैं था उससे संतुष्ट था। लेकिन मुझे पता था कि, मैं अपने आप से झूठ बोल रहा था कि, मैं इस तरह खुश था।”

अर्जुन कपूर को ऐसे मिली थी मोटापा कम करने की वजह

Arjun Kapoor

कोई भी शख्स आगे तभी बढ़ता है, जब उसे उस चीज के लिए भूख हो, वरना वह स्थिर रहकर जीता चला जाता है। अर्जुन कपूर के साथ भी ऐसा ही था। फिल्मों में आने से पहले वह फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी को असिस्ट कर रहे थे। ऐसे में धीरे-धीरे उन्हें एक्टर बनने में रुचि आने लगी थी। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनके सपने के बीच उनका मोटापा आड़े आ रहा था।

सलमान खान को प्रेरणा मानते हैं अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor with Salman Khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिटनेस के कायल लोगों में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। सलमान ने कई लोगों को उनकी फिटनेस में मदद की है और अर्जुन कपूर भी उनमें से एक हैं। फैट से फिट होने का सफर अर्जुन कपूर ने सलमान खान की वजह से ही तय किया था। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने एक बार कहा था, “सलमान भाई ने मुझसे कभी दुनिया का वादा नहीं किया। उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि, अगर मैं अपना वजन कम कर लूं, तो मैं एक अभिनेता बन सकता हूं।”

Arjun Kapoor with Salman Khan

सलमान खान की इस सलाह ने अर्जुन कपूर को बहुत हिम्मत दी थी। अर्जुन ने कहा था, “मैंने सलमान खान के साथ फिटनेस की यात्रा शुरू की। हमने एक साथ काम किया और मैं जो खा रहा था, उस पर वह कड़ी निगरानी रखते थे। वह आदमी दर्द नहीं जानते। उन्होंने मुझे एक ऐसी मशीन बनने के लिए प्रेरित किया, जिसने वजन कम करने के अलावा कुछ नहीं किया। उनका समर्पण, जीवन में अनुशासन मुझ पर छा गया और आज मैं जो कुछ भी हूं, सिर्फ उन्हीं की वजह से हूं।”

अर्जुन कपूर ने 4 सालों में कम किया था 50 किलो वजन

Arjun Kapoor

वजन कम करना आसान नहीं है। इसके लिए धैर्य और इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ 4 सालों में 50 किलो वजन कम का किया था। वेट ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, सर्किट ट्रेनिंग, क्रॉसफिट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स और पुल-अप्स जैसे एक्सरसाइज करके उन्होंने खुद को फैट से फिट बनाया था। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, “जब आप अपने आप को अपने कोर के साथ स्थिर करते हैं, तो आप जितना चाहें उतना वजन उठा सकते हैं।”

अर्जुन कपूर का डाइट प्लान

Arjun Kapoor

फिट होने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना होता है, उतना ही डाइट पर भी ध्यान देना होता है। एक फूडी के लिए अपना फेवरेट खाना छोड़ना बहुत मुश्किल काम होता है। अर्जुन कपूर स्वभाव से खाने के शौकीन और मीट लवर हैं। एक वक्त था, जब अर्जुन एक समय में बर्गर खा सकते थे। हालांकि, जब उन्होंने महसूस किया कि, एक प्रॉपर डाइट प्लान के बिना वजन कम करना असंभव है, तो उन्होंने जंक फूड से दूर रहने का फैसला किया था। डाइट प्लान पर उन्होंने कहा था, “वजन कम करना केवल हर दिन जिम जाने या अपने डाइट पर नियंत्रण रखने के बारे में नहीं है। यह दोनों का कॉम्बीनेशन है। मैंने महसूस किया कि, मुझे अपने डाइट को मैनेज करना है और अगर मैं कभी भी अधिक खा लेता हूं, तो मैं जिम में ज्यादा वर्क आउट करता हूं।”

Arjun Kapoor

सफेद चावल के बजाय, वह दक्षिण अमेरिकी अनाज क्विनोआ खाना पसंद करते हैं, जो प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अर्जुन कपूर मिठाई से परहेज करते हैं और कार्ब्स से दूर रहते हैं। चीनी का सेवन करने से वह दूरी बनाए रखते हैं। उन्होंने चीनी की जगह स्‍ट्रॉबेरी, अनानास आदि हेल्थी चीजों को चुनना पसंद किया। मिठाइयों से दूर रहने के लिए उन्‍होंने ब्‍लैक कॉफी पीना शुरू कर दिया था।

खुद को और फिट करने की तैयारी में हैं अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor

हाल ही में, अर्जुन कपूर ने फरवरी 2021 और मई 2022 की दो तस्वीरें शेयर की थीं और अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “यह कठिन रहा है और मुझे केवल खुशी है कि, मैं ट्रैक पर रह सका। स्वीकार करना चाहिए कि, इस पर बने रहना बहुत कठिन था, लेकिन मैं खुश हूं कि, इन 15 महीनों में मैं खुद को फोकस कर पाया।”

(ये भी पढ़ें- सिद्धांत कपूर से आर्यन खान तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स)

फिलहाल, अर्जुन कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.