By Shivakant Shukla Last Updated:
भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह अहमदाबाद स्थित मल्टीनेशनल कंपनी 'अडानी समूह' के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। हर कोई उनकी शानदार सफलता देखता है, लेकिन शायद ही कभी किसी ने अपने दम पर ऐसा साम्राज्य बनाने के उनके प्रयासों पर ध्यान दिया हो। जी हां! अपने पिता और पूर्वजों से किसी भी फाइनेंशियल सपोर्ट के बिना उन्होंने साल 1988 में 'अडानी ग्रुप' की स्थापना की थी।
जबकि गौतम अडानी की कमाई और कुल संपत्ति के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शांताबेन अडानी व शांतिलाल अडानी के बेटे गौतम के सात भाई-बहन हैं और उनमें से एक दुनिया के सबसे अमीर एनआरआई (देश के बाहर रहने वाला भारतीय) भी हैं। हैरान हो गए ना! खैर, यह अडानी परिवार की जबरदस्त मेहनत के बारे में बहुत कुछ बताता है कि वे आज जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए निस्संदेह वे सचमुच दुनिया भर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।
गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी सितंबर 2022 में सुर्ख़ियों में थे, जब वे 'आईआईएफएल वेल्थ' द्वारा जारी एक सूची में दुनिया के छठे सबसे अमीर भारतीय बन गए थे। जहां गौतम भारत में रहते हैं, वहीं उनके बड़े भाई विनोद लंबे समय से दुबई में रहते हैं। हालांकि, विनोद का कारोबार दुबई सहित जकार्ता और सिंगापुर में संचालित होता है। जब 'आईआईएफएल वेल्थ' ने दुनिया के सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की थी, तो इस लिस्ट में विनोद 1.69 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर थे।
अगर साल 2022 की बात करें, तो दुनिया के बड़े कारोबारी विनोद शांतिलाल अडानी के कारोबार में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। यदि हम इस प्रतिशत को संख्याओं में परिवर्तित करते हैं, तो यह पिछले वर्ष में विनोद की उन्नति के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि यह कहीं न कहीं 37,400 करोड़ रुपए के आसपास था। एक और दिलचस्प आंकड़ा जो इंटरनेट में चक्कर लगा रहा है, वह है विनोद अडानी एक दिन में औसतन कितना पैसा कमाते हैं। 'बिजनेस इनसाइडर' की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में विनोद शांतिलाल अडानी करीब 102 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाते हैं।
बता दें कि विनोद शांतिलाल अडानी ने साल 1976 में भिवंडी में कुछ बिजली कारखाना स्थापित करके अपने बिजनेसमैन बनने के सपने को शुरू किया था। उन्होंने अपने या अपने परिवार के नाम के बजाय 'वीआर टेक्सटाइल' नाम से टेक्सटाइल फर्म की स्थापना की थी। अपने व्यापार में कुछ सफलता हासिल करने के बाद विनोद ने एक गेम-चेंजर निर्णय लिया, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए सिंगापुर में एक कार्यालय खोलना था। खैर, साहसी कदम लाभदायक सिद्ध हुआ और कुछ वर्षों के बाद विनोद शांतिलाल अडानी ने अपना बेस सिंगापुर में शिफ्ट कर लिया। 18 साल की कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों से लगातार लड़ाई के बाद साल 1994 में विनोद अपने परिवार के साथ दुबई में बस गए।
लोकप्रिय बिजनेस मैग्नेट विनोद शांतिलाल अडानी ने रंजनबेन अडानी से खुशी-खुशी शादी की है। कपल को एक बेटी कृपा अडानी और एक बेटा प्रणव अडानी का आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि, इंटरनेट पर शायद ही उनकी कोई फैमिली फोटो है, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखने में विश्वास करते हैं। गौतम अडानी खुद हैं स्कूल ड्रॉप आउट, पत्नी-बच्चे हैं कितने पढ़े-लिखे। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, विनोद शांतिलाल अडानी अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं और कोई आश्चर्य नहीं कि उनके अचानक उदय ने पूरे खानदान का नाम ऊपर कर दिया है। तो आपको गौतम अड़ानी के भाई के बारे में ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।