MA Yusuff Ali की भतीजी Fathima की UAE में हुई रॉयल वेडिंग, वेन्यू से सजावट तक, सबकुछ था बेहद खास

हाल ही में, लुलु परिवार के मुखिया एमए यूसुफ अली ने अबू धाबी में अपनी भतीजी फातिमा के लिए एक भव्य भारतीय शादी की मेजबानी की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

MA Yusuff Ali की भतीजी Fathima की UAE में हुई रॉयल वेडिंग, वेन्यू से सजावट तक, सबकुछ था बेहद खास

लुलु परिवार के मुखिया और सफल एंटरप्रेन्योर एमए यूसुफ अली (MA Yusuff Ali) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबु धाबी में अपनी भतीजी डॉ फातिमा अशरफ अली के लिए एक भव्य शादी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।

लुलु परिवार ने की फातिमा अशरफ अली की ग्रैंड इंडियन वेडिंग

लुलु परिवार ने अपनी प्यारी फातिमा अशरफ अली की शादी का जश्न शानदार 'अमीरात पैलेस' में आयोजित किया था। चार दिनों तक चली यह शादी इतनी शानदार थी कि इसकी गेस्ट लिस्ट से लेकर भव्य सजावट और बेहतरीन व्यवस्था तक, सभी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी भव्य भारतीय शादी एकदम रॉयल वेडिंग की, जिसको बयां करने के लिए तस्वीरें काफी हैं। 

MA Yusuff Ali

डॉ फातिमा अशरफ अली का ब्राइडल लुक

अपने खास दिन के लिए डॉ फातिमा अशरफ अली अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने डी-डे के लिए उन्होंने एक ब्लश पिंक कलर का भारी-कढ़ाई वाला लहंगा चुना था, जिस पर सुंदर मनकों का काम किया गया था। दुल्हन ने अपने लुक को आकर्षक हीरे के आभूषणों से सजाया था और बालों को खुला रखते हुए अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे मुबीन मुस्तफा बेज रंग की शेरवानी में डैपर दिख रहे थे, जिसे उन्होंने पगड़ी के साथ पेयर किया था। दूल्हा-दुल्हन अपने खास दिन पर एकदम 'पिक्चर परफेक्ट' लग रहे थे।

MA Yusuff Ali

फातिमा की शादी में हर चीज रॉयल फील दे रही थी। ऐसे में उनकी ब्राइडल एंट्री भी काफी खास थी। वह नौ फूलों वाली लड़कियों के साथ अपने दूल्हे की ओर बढ़ रही थीं, जो क्रीम रंग के कपड़े पहने हुए थीं। दुल्हन ने फूलों की चादर के नीचे एंट्री की और अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। इसके अलावा, उस जगह को विदेशी झूमरों और राजसी फूलों से सजाया गया था। हालांकि, सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एक झूला था, जो कपल के नाम के पहले अक्षरों के साथ बनाया गया था।

MA Yusuff Ali

एमए यूसुफ अली की भतीजी की शादी में शामिल हुए ये सितारे

एमए यूसुफ अली की भतीजी फातिमा की शादी में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे, जिनमें साउथ सुपरस्टार मम्मूटी, मोहनलाल, टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, आसिफ अली, काव्या माधवन और अपर्णा बालमुरली सहित कई क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं। इसके अलावा, इस शादी में दुनियाभर के नामी-गिनामी बिजनेसमैन भी पहुंचे और कपल को आशीर्वाद दिया। 

MA Yusuff Ali

शादी में वरमाला के दौरान, फातिमा और मुबीन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई, जो काफी खूबसूरत था। इसके बाद, दोनों ने 4 टियर केक भी काटा और अपने प्रियजनों के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

MA Yusuff Ali

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वैसे, कहने की जरूरत नहीं है कि लुलु परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य शादी को साल 2023 की सबसे यादगार शादियों में से एक माना जाएगा। इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.