माधुरी दीक्षित ने फैमिली फोटो की शेयर, पति श्रीराम नेने को बताया- 'दुनिया का सबसे अच्छा पिता'

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फादर्स-डे के मौके पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए पति श्रीराम नेने के लिए नोट लिखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने फैमिली फोटो की शेयर, पति श्रीराम नेने को बताया- 'दुनिया का सबसे अच्छा पिता'

सोशल मीडिया फादर्स-डे के पोस्ट्स से गुलजार है। हर कोई अपने पिता के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहा है। इसी क्रम में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी अपनी फैमिली फोटो शेयर करते हुए पति डॉक्टर श्रीराम नेने के लिए प्यारा नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

madhuri

(ये भी पढ़ें- सनी-बॉबी-ईशा देओल ने धर्मेंद्र को खास अंदाज में विश किया फादर्स-डे, बोले- 'आप हमारी दुनिया हो')

दरअसल, आज यानी 19 जून 2022 को फादर्स-डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उनकी पूरी फैमिली दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में श्रीराम नेने अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं।

madhuri family

shriram

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, बोले- 'काश मैं उसके साथ होता' [Exclusive])

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''पिता एक कठिन ढाल है, जो अपने बच्चों की रक्षा करता है। चाहे कुछ भी हो जाए, वह हमेशा उनकी रक्षा के लिए बहुत कुछ करेगा, लेकिन उन्हें वह सबक भी सिखाएगा, जो कोई और नहीं कर सकता। दुनिया के सबसे अच्छे पिता को हैप्पी फादर्स-डे! हमारे बेटे धीरे-धीरे उन युवा सज्जनों के रूप में विकसित हो रहे हैं, जिनकी हमने हमेशा कल्पना की थी।''

madhuri

वहीं, माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने अपने बेटों के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने दोनों लाडलों को गोद में लिए हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ​कैप्शन में लिखा है, ''फादर्स-डे की शुभकामना! उन्हें बड़े होते और अद्भुत इंसान बनते देख रहा हूं। जो सब आप करते हैं, उसके लिए शुक्रिया।''

shriram nene

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने पिता सैफ और भाई इब्राहिम संग मनाया 'फादर्स-डे', शेयर की प्यारी फोटो)

फिलहाल, हम भी सभी को फादर्स-डे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको माधुरी और श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.