मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किस करते हुए फोटो की शेयर, न्यू ईयर की दी बधाई

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर के साथ नए साल का आगाज किया। हाल ही में, उन्होंने अर्जुन के गाल पर किस करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किस करते हुए फोटो की शेयर, न्यू ईयर की दी बधाई

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल हैं। दोनों ने नए साल 2023 की शुरुआत के जश्न के साथ अपने प्यार को भी सेलिब्रेट किया है। हाल ही में, मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए सभी को नव वर्ष की बधाई दी है। आइए आपको वो फोटो दिखाते हैं।

arjun kapoor

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक अज्ञात स्थान पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गए हैं, जहां उन्होंने अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ नया साल मनाया। 1 जनवरी 2022 को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। फोटो में मलाइका ने रोमांटिक पोज देते हुए अर्जुन के गाल पर किस किया। मलाइका ने अपने बाल खुले रखे थे और जैकेट पहनी थी। अर्जुन सेल्फी लेते दिख रहे थे और सीधे कैमरे में देख रहे थे, जबकि मलाइका उनकी तरफ देख रही थीं। वे रोशनी से सजे एक बड़े से पेड़ के सामने खड़े थे। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैलो 2023...प्यार और रोशनी।" 

arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टा हैंडल से इसी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''2023 की सभी को शुभकामनाएं...इस वर्ष प्रकाश आपका मार्गदर्शन करे...।''

arjun kapoor

इससे पहले, मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने नए साल की पूर्व संध्या से ग्रुप की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "प्यार, खुशी और अनंत धूप... 2023 की शुभकामनाएं।" तस्वीर में अर्जुन, वरुण, नताशा, डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता सहित उनकी पार्टी के अन्य लोग दिखाई दे रहे थे। कुछ दिनों पहले, मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर से शादी करने और बेबी प्लानिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

arjun kapoor

बता दें कि अर्जुन और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2019 में इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाया था। 'मसाला पत्रिका' के साथ सितंबर 2022 के एक साक्षात्कार में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, “अर्जुन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि न केवल मैं उनके साथ बंधी हूं, बल्कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना बहुत ज़रूरी है। अर्जुन मुझे समझते हैं, वह इसे वैसे ही कहते हैं, जैसे चीजें होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर्स भी हैं। मैं उनसे हर चीज के बारे में बात कर सकती हूं।"

arjun kapoor

फिलहाल, हम भी सभी को नए साल की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको मलाइका द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.