बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर, तो कभी एक्स हसबैंड अरबाज खान को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। भले ही मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया हो, लेकिन उन्हें अक्सर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों को देर रात एक साथ स्पॉट किया गया है।
दरअसल, 3 जनवरी 2023 को पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। आमतौर पर मलाइका और अरबाज को उनके बेटे अरहान खान संग देखा जाता है, लेकिन इस बार दोनों अकेले नजर आए। वीडियो में मलाइका ने शर्ट के ऊपर स्वेटशर्ट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया था। वहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने पैरों में लॉन्ग बूट पहने थे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में अरबाज खान एक बिल्डिंग में एंट्री करते दिख रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी उनके पीछे आती दिख रही हैं। इस दौरान मलाइका पूरी तरह से अरबाज को इग्नोर करते हुए अंदर जाती नजर आ रही हैं। वहीं, अरबाज जैसे ही मलाइका को देखते हैं, उनके पीछे बिना कुछ बोले चुपचाप चलने लगते हैं। वहीं इस दौरान अरबाज के हाथ में एक बोतल होती है, जो गिफ्ट रैप होती है। इससे साफ पता चल रहा है कि दोनों किसी गेट-टूगेदर के लिए साथ आए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, "अरबाज का कोट पहन के बाहर आना जरूरी था।" तो वहीं एक अन्य ने पूछा, "अर्जुन किधर है दिख नहीं रहा।"
इससे पहले, मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग शादी और बच्चे को लेकर खुलकर बात की थी। दरअसल, मलाइका ने अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए बताया था कि अपने से उम्र में छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने के सवाल से मलाइका कैसे डील करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, आप मलाइका के इस वायरल वीडियो पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।