मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश पर पहनी 2 लाख की ड्रेस, सिंपल लुक ने जीता दिल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में नियॉन कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश पर पहनी 2 लाख की ड्रेस, सिंपल लुक ने जीता दिल

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे हॉट और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं। 48 वर्षीय डीवा जब भी अपने घर से बाहर निकलती हैं, तो अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल से फैंस को इंप्रेस कर जाती हैं। टोंड बॉडी को बनाए रखने से लेकर अपने स्टाइल तक, मलाइका अरोड़ा एक सच्ची फैशनिस्टा हैं। अपने बोल्ड लुक के अलावा वो फिलहाल एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

malaika

हाल ही में, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को 23 जून 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जब दोनों अर्जुन के बर्थडे के लिए पेरिस जा रहे थे। इस दौरान मलाइका ने एक ओवरसाइज़्ड हुडी के साथ, जूते और एक टोट बैग कैरी किया हुआ था। मलाइका की हुडी के बारे में थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि, एक्ट्रेस के बड़े आकार की 'क्रिश्चियन डायर' हुडी की कीमत 2,900 पाउंड है, जिसकी भारतीय कीमत 2,79,412 रुपये है।

malaika arora

इसके अलावा मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ एक आउटिंग के लिए प्लीटेड स्कर्ट वाली नियॉन कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में राउंड नेक, हाफ स्लीव्स और एक बेल्ट थी। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक और हाई पोनीटेल के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। ड्रेस के बारे में कुछ रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि, ये ड्रेस 'Brandon Maxwell' ब्रांड की है और इसकी कीमत 2,35,287 रुपये है। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को 'शार्क टैंक इंडिया' के जज व 'भारतपे' के मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

malaika arora

 

(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने राहुल वैद्य संग शादी पर बयां की थी अपनी फीलिंग्स, अनदेखा वीडियो आया सामने)

बता दें कि, अपने खतरनाक एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने ठीक होने के बाद एक स्टाइलिश वापसी की थी। दरअसल, उन्हें 22 अप्रैल 2022 को 'गुच्ची' के एक महंगे को-ऑर्ड सेट में एक स्टाइल स्टेटमेंट सेट करते हुए देखा गया था। इस दौरान वो गुलाबी और बेज रंग के GG सुप्रीम पैटर्न वाले सिल्क सेट में दिखीं थीं। रेडी-टू-वियर सिल्हूट को रिफाइंड फैब्रिक से बनाया गया था, जो एक्ट्रेस पर काफी अच्छा लग रहा था। शॉर्ट्स में रंगीन धारियां और एक कमरबंद था, जिसने उनके इस आउटफिट को एक स्पोर्टी लुक दिया हुआ था। मलाइका ने अपने इस आउटफिट को व्हाइट कलर के बूट्स और गोल्डन रंग के डिजाइनर हैंडबैग के साथ पेयर किया था। उनके इस आउटफिट की कीमत 2.5 लाख रुपये थी, जो इस ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। 

malaika arora

(ये भी पढ़ें- जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया था प्रपोज, खुशी से झूम उठी थीं एक्ट्रेस, तस्वीर वायरल)

स्टाइलिंग और फैशन के मामले में मलाइका का कोई जवाब नहीं हैं। कुछ समय पहले, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मिनी गोल्डन ड्रेस में कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। उनकी ड्रेस में सिंगल पफ स्लीव और वन-शोल्डर नेकलाइन के साथ एक ड्रामेटिक रफल था। साथ ही इसके एक तरफ छुपी हुई जिप थी, जो थाईज के ठीक ऊपर खत्म हो रही थी। मलाइका अरोड़ा की ये झिलमिलाती ड्रेस नॉर्वेजियन फैशन डिजाइनर 'पीटर डंडास' के कलेक्शन से थी। लेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मैटेलिक रफ़ल्ड जेकक्वार्ड मिनी ड्रेस की कीमत 530 अमेरिकी डॉलर थी, जिसकी भारतीय कीमत 39,967 रुपये है। 

malaika arora

malaika arora

(ये भी पढ़ें- आशिका भाटिया ने 'मोटी' कहने वाले ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो)

वैसे, मलाइका के ड्रेसिंग सेंस और ब्रांड सेलेक्शन पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.