मानसी श्रीवास्तव ने 'इश्कबाज' की दोस्तों संग एंजॉय की बैचलरेट पार्टी, शैंपेन पीती दिखीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने हाल ही में, अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एंजॉय की। सामने आई झलकियों में एक्ट्रेस को मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मानसी श्रीवास्तव ने 'इश्कबाज' की दोस्तों संग एंजॉय की बैचलरेट पार्टी, शैंपेन पीती दिखीं एक्ट्रेस

‘सुवरीन गुग्गल: टॉपर ऑफ द ईयर’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘इश्कबाज’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए एक दम तैयार हैं। एक्ट्रेस जनवरी 2022 में अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगी। शादी से पहले एक्ट्रेस ने अपनी ‘इश्कबाज’ की को-स्टार्स के साथ अपनी बैचलरेट पार्टी एंजॉय की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Mansi Srivastava

पहले ये जान लीजिए कि, मानसी पिछले कुछ समय से फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी को डेट कर रही हैं, और दोनों जनवरी 2022 में शादी भी करने वाले हैं। ‘ई-टाइम्स टीवी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी 2021 को एक्ट्रेस की शादी है और उनकी शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू होंगी। शादी से पहले उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट की।

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर के 65वें बर्थडे पर बेटी सोनम और भतीजे अर्जुन ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा खास नोट)

Mansi Srivastava

23 दिसंबर 2021 को मानसी श्रीवास्तव ने अपनी ‘इश्कबाज’ की को-स्टार्स और अन्य दोस्तों के साथ अपनी बैचलरेट पार्टी जमकर एंजॉय की। दिन के समय जहां मानसी फ्लोरल ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, शाम की पार्टी में व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में मानसी हॉट लग रही थीं। इस दौरान उनकी सभी दोस्तों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

मानसी की बैचलरेट पार्टी में एक्ट्रेसेस सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख, मीनल दशराज, नेहालक्ष्मी अय्यर और विंध्या तिवारी समेत कई लोगों को देखा जा सकता है। केक कटिंग करने से लेकर पूल में एंजॉय करने तक की झलकियां मानसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

Mansi Srivastava Bachelorette Party With Ishqbaaz Stars

कपल की लव स्टोरी की बात करें तो, एक सूत्र ने ‘ई-टाइम्स’ को बताया था कि, उनकी प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई। सूत्र के मुताबिक, मानसी और कपिल कई सालों पहले एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान मिले थे, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क खो गया था। वो इसके 7 साल बाद दोबारा कनेक्ट हुए और साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय ने गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को दिया रोमांटिक सरप्राइज, जल्द करेंगे शादी)

Mansi Srivastava and her BF Kapil Tejwani

सोर्स ने आगे बताया था कि, “ये कपल के लिए पहली नजर का प्यार नहीं था। उनकी रिलेशनशिप के प्रति काफी मैच्योर अप्रोच थी और दोनों ने एक-दूसरे को जानने के लिए अपना समय लिया। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब वे इसका लुत्फ उठा रहे हैं। कपल वेन्यू को अंतिम रूप देने और अपने बड़े दिन के लिए अन्य व्यवस्था करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।”

Mansi Srivastava

(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां बोलीं- 'मैंने कोई गलती नहीं की, मेरे बच्चे के पास एक सामान्य पिता हैं')

फिलहाल, हम मानसी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.