Cannes 2023 के तीसरे दिन Manushi Chhillar ने पहना 3डी फ्लोरल गाउन, दिखीं परी सी खूबसूरत

हाल ही में, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' से मानुषी छिल्लर का लेटेस्ट लुक सामने आया है, जिसमें वह पेस्टल कलर के 3डी फ्लोरल गाउन में प्रिंसेस की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Cannes 2023 के तीसरे दिन Manushi Chhillar ने पहना 3डी फ्लोरल गाउन, दिखीं परी सी खूबसूरत

पूर्व 'मिस वर्ल्ड' और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने इस साल '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' में डेब्यू किया और अपने शानदार लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया। इवेंट के पहले दिन एक्ट्रेस व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में जलवा बिखेरती नजर आईं और अब उनका दूसरा रेड कार्पेट लुक सामने आया है, जिसने फैंस को यह कहने पर मजबूर कर दिया है कि मानुषी वास्तव में 'फैशन क्वीन' और 'विश्व सुंदरी' हैं।

Cannes Day 3 में मानुषी छिल्लर ने पेस्टल ब्लू कलर के फ्लोरल गाउन में जीता दिल

18 मई 2023 को मानुषी छिल्लर ने '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' के रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। उन्होंने अपने अंतिम रेड कार्पेट लुक के लिए खूबसूरत पेस्टल ब्लू कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें 3D फूल, एक स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज और पीछे एक लंबी ट्रेन के साथ एक स्कर्ट थी। इसके अलावा, स्कर्ट में ट्यूल की कई परतें भी थीं, जो मानुषी को प्रिंसेस लुक दे रही थीं।

manushi chillar

मानुषी ने शिमरी आईशैडो, बोल्ड लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और हाईलाइट चीकबोन्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। अपने ड्रीमी लुक में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ते हुए मानुषी ने इसे लेयर्ड गोल्ड चेन, गोल्डन हील्स और खुले बालों का ऑप्शन चुना था। वैसे, इसमें कोई दो राय नहीं कि अपने इस अंदाज में मानुषी बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं।

Manushi Chhilla

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानुषी छिल्लर का पहला लुक

अपने कान्स डेब्यू के लिए मानुषी ने सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था और रेड कार्पेट पर एंट्री करते ही छा गई थीं। उनका गाउन 'फोवरी' ब्रांड का था और इसे बनाने में लगभग आठ सौ घंटे लगे थे। ऑफ-शोल्डर कोर्सेट डिटेल, इटैलियन सिल्क और ट्यूल की सौ परतें वाले इस आउटफिट के साथ मानुषी ने अपने लुक को सटल मेकअप, एक स्टेटमेंट नेकलेस और खूबसूरत हील्स के साथ कंप्लीट किया था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Manushi Chhilla

मानुषी छिल्लर और 'ज़ेरोधा' के सह-संस्थापक निखिल कामथ के अफेयर की खबरें

कुछ महीने पहले, ऐसी खबरें थीं कि मानुषी 'ज़ेरोधा' के सह-संस्थापक निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल 2021 से एक सीरियस रिलेशन में हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने कहा था, "दोनों अपने रिश्ते में स्थिर हैं। वे एक साथ रहने भी लगे हैं। वर्तमान में, मानुषी अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और अपनी लव लाइफ पर बात नहीं करना चाहतीं, क्योंकि इससे ध्यान हट सकता है। उनके दोस्त और परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं और दोनों इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं।"

Manushi Chhilla boyfriend

फिलहाल, आपको मानुषी का लेटेस्ट कान्स लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.