मोहिना कुमारी ने बेटे आयांश के 4 मंथ बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, खेलते दिखे 'छोटे सरकार'

नई मां मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही में, अपने बेटे आयांश का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपने लाडले को चार महीने के होने पर बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मोहिना कुमारी ने बेटे आयांश के 4 मंथ बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, खेलते दिखे 'छोटे सरकार'

रीवा की राजकुमारी और पूर्व टेलीविजन एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) इन दिनों अपने बेबी बॉय आयांश के साथ मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। वह अपने बेटे की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने 'छोटे राजकुमार' का एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

mohena

पहले ये जान लीजिए कि मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद 15 अप्रैल 2022 को मोहिना ने एक बेटे को जन्म दिया था।

mohena

(ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने ग्रीन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो में चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

अब बात करते हैं मोहिना के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, आज यानी 28 अगस्त 2022 को मोहिना ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके लाडले बेटे को खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ मोहिना ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। वह लिखती हैं, ''नमस्ते दुनिया, मैं अयांश सिंह रावत। मैं 4 महीने का हो गया हूं। मैं आखिरकार रंगों, आकृतियों, स्पर्श और ध्वनि को अच्छी तरह से देख सकता हूं। इस तरह मैं अपने टमी टाइम को एन्जॉय करता हूं, मेरी खूबसूरत पशु वाली रजाई पर जो अभी-अभी मेरे लिए निकाली है। ये बहुत ही प्यारी है। आप सभी को बहुत सारा प्यार,आपका प्यार।''

यूं तो मोहिना अपने बेटे की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले, 15 जुलाई 2022 को आयांश के 3 मंथ बर्थडे पर मोहिना ने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेटे को अपनी बाहों में लिए दिख रही थीं। तस्वीर में मोहिना बेटे के माथे पर किस करते हुई दिखाई दी थीं। मोहिना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी 3 महीने माय डियर सन #dearayaansh।"

mohena

19 अप्रैल 2022 को मोहिना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर कर अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई थी। इस फोटो में मोहिना के पति सुयश रावत के हाथ पर एक्ट्रेस का हाथ और उस पर उनकी उंगली पकड़े हुए बेटे आयांश का हाथ देखा जा सकता है। इस फोटो के कैप्शन में मोहिना ने लिखा था, ''15 अप्रैल 2022 को हम अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाए। आप सभी ने हम पर जो प्यार, प्रकाश और आशीर्वाद बरसाया है, उसके लिए धन्यवाद।"

mohena

(ये भी पढ़ें: पायल रोहतगी-संग्राम सिंह का तीसरा रिसेप्शनः रेड थाई-स्लिट ड्रेस में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, मोहिना सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.