मौनी रॉय ने मालदीव में बिकिनी पहन दिखाया अपना हॉट लुक, जानें इस आउटफिट की कीमत

हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका स्टनिंग अवतार देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मौनी रॉय ने मालदीव में बिकिनी पहन दिखाया अपना हॉट लुक, जानें इस आउटफिट की कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि, अपनी खूबसूरती से भी फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस की नींद उड़ाती रहती हैं। इन दिनों, मौनी रॉय मालदीव में वेकेशन को एंजॉय कर रही हैं, जहां से एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी के हॉट अवतार ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

mauni roy

पहले ये जान लीजिए कि, मौनी रॉय ने साल 2007 में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘देवों के देव.. महादेव’ शो में ‘सती’ के रूप में पहचान मिली। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी सीरियल ‘नागिन 1’ और ‘नागिन 2’ से मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी से बॉलीवुड में एंट्री की और सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया। वहीं, अब वह डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पहनी महज 1,300 रुपये की टी-शर्ट, रेड लिपस्टिक से लुक को बनाया आकर्षक)

mauni roy career

आइए अब आपको एक्ट्रेस का वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, मौनी रॉय ने 18 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों से बना एक कोलाज वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने हॉट मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मौनी समुद्र तट का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो, मौनी रॉय ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत फ्लोरल स्कर्ट को पेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पूरे आउटफिट पर पिंक कलर के फूलों का प्रिंट बना हुआ है, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ मौनी ने थ्रेड वर्क के इयररिंग्स से अपने लुक को आकर्षित बनाया है।

(ये भी पढ़ें: हिना खान ने 50 हजार रुपये की साड़ी पहन करवाया फोटोशूट, यूनिक ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

इस वीडियो के साथ मौनी रॉय ने एक प्यारा कैप्शन दिया है, जिससे साफ पता चल रहा है कि, वह अपना वेकेशन खूब एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘समुद्र तट के दिन- खुशी के दिन।’ मौनी के इस वीडियो में फैंस उनके ग्लैमरस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

mauni roy caption

मौनी रॉय के इस आउटफिट के बारे में रिसर्च की गई, तो पता चला कि, एक्ट्रेस के इस आउटफिट को डिजाइनर गोपी वैद ने डिजाइन किया है, जिसे ‘खुशी रैप स्कर्ट विद बस्टियर’ टाइटल दिया गया है। एक्ट्रेस के इस आउटफिट की कीमत 16,500 रुपये है। मौनी रॉय का ये बीच (Beach) आउटफिट बेशक महंगा है, लेकिन ये भी सच है कि, ये उनकी पर्सनैलिटी को काफी सूट कर रहा है।

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने छोटे बेटे जेह को पहनाया स्टाइलिश आउटफिट, कीमत महज 600 रुपये)

mouni ray outfit

इससे पहले, 11 अगस्त 2021 को मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सी-ग्रीन लहंगे में बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। अपने इस लुक को उन्होंने दो मैसी चोटी और सी-ग्रीन मोतियों के हार से कंप्लीट किया था। मौनी के इस लहंगे की कीमत ने सभी को हैरान कर दिया था। फोटो में मौनी रॉय जिस लहंगे को पहने हुए नजर आ रही हैं, वो ‘TORANI’ ब्रांड से लिया गया है, जिसकी कीमत 2,25,000 रुपए है।

mouni ray photoshot

mouni ray latest photoshoot

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दुबई के बैंकर सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। कहा जाता है कि, वो अपने बॉयफ्रेंड सूरज के साथ वेकेशन पर भी गई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी सूरज संग अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया और उन्हें महज एक दोस्त बताया है।

mouni ray boyfriend

फिलहाल, मौनी रॉय का ये लुक हमें बेहद पसंद आया है। तो आपको एक्ट्रेस का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.