मौनी रॉय पति सूरज संग बनारसी साड़ी में सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर, एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

नवविवाहित जोड़ी मौनी रॉय और सूरज नांबियार को हाल ही में, शादी के बाद पहली बार गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौनी रॉय पति सूरज संग बनारसी साड़ी में सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर, एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार अपनी शादी के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस जोड़े ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में शादी की थी। उनकी शादियां दो परंपराओं (दक्षिण भारतीय और बंगाली) के अनुसार हुई थी। शादी के दो दिन बाद यानी आज 30 जनवरी 2022 को कपल को गोवा एयरपोर्ट पर पति-पत्नी के रूप में पहली बार देखा गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

suraj nambiar and mouni roy

दरअसल, मौनी रॉय के ब्राइडल लुक्स को देखने के बाद सभी की निगाहें एक्ट्रेस के फैशन चॉइस पर टिकी हुई हैं। 30 जनवरी 2022 को मौनी रॉय और सूरज नांबियार को गोवा हवाई अड्डे पर लाल और सफेद रंग के ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल हर खुशी जोड़ों की तरह बेहद खुश दिख रहे थे।

(ये भी पढ़ें: कौन हैं सबा आजाद? जो ऋतिक रोशन का हाथ पकड़े आई थीं नजर, मीडिया रिपोर्ट में हुई डेटिंग की पुष्टि)

गोवा एयरपोर्ट पर मौनी ने अपने वेडिंग आउटफिट के रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन को जारी रखते हुए रेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने होठों को लाल रखा हुआ था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा था और इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का मॉस्क भी लगाया हुआ था। इस दौरान, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह ये है कि, एक्ट्रेस ने अपनी मांग में सिंदूर लगाए थे और इसके साथ ही हैवी झुमके पहने थे। वहीं, दूसरी तरफ सूरज ने ऑल-व्हाइट कुर्ता सेट पहना था और इसे ब्राउन सैंडल के साथ पेयर किया था। एयरपोर्ट पर कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने पहनी 40 करोड़ की सोने की ड्रेस, बनीं अरब फैशन वीक में वॉक करने वाली पहली भारतीय)

28 जनवरी 2022 को मौनी और सूरज ने शादी के बाद एक भव्य संगीत समारोह की मेजबानी की थी। सेरेमनी के लिए मौनी ने गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने घुंघराले खुले बालों के साथ अपने मेकअप को लाइट रखा था। एक्ट्रेस ने हाल ही में, अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। यहां देखें फोटोज।

mouni roy

mouni roy

सूरज के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद मौनी ने अपने आकर्षक पति से दुनिया को परिचित कराया था। उन्होंने अपने शादी समारोह से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ ही, उन्होंने बताया था कि, आखिरकार उन्हें अपना 'मिस्टर राइट' मिल गया है। खूबसूरत दुल्हन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मैंने उनके हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद पाया, हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"

mouni roy and suraj nambiar

रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े ने मुंबई में दोस्तों के लिए एक शादी के रिसेप्शन की भी योजना बनाई थी। हालांकि, उन्होंने महामारी मामलों में वृद्धि को देखते हुए कथित तौर पर रिसेप्शन को रद्द कर दिया है। फिलहाल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार का शादी के बाद का पहला लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.