शादी के बाद मौनी रॉय ने हॉट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर' और 'शाखा-पोला', डांस करती आईं नजर

एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सिंदूर और शाखा पोला के साथ हरे रंग की ड्रेस में वो सभी का दिल जीत रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Kanika Singh Last Updated:

शादी के बाद मौनी रॉय ने हॉट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर' और 'शाखा-पोला', डांस करती आईं नजर

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार के साथ अपनी वैवाहिक यात्रा शुरू कर चुकी हैं। 27 जनवरी 2022 को कपल गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधा था। मौनी की भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में, लोगों को मिसेज नांबियार के रूप में उनकी पहली तस्वीर देखने को मिली।

suraj nambiar and mouni roy

सूरज से शादी करने के बाद, मौनी ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी साउथ इंडियन शादी की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। इसके साथ ही, उन्होंने एक प्यारे से नोट में अपने दिल की बात लिखी थी। उन्होंने लिखा था, "मैंने उनके हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद पाया, हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने)

28 जनवरी 2022 को मौनी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शादी के बाद पार्टी का आनंद लेते हुए देखा गया। नई दुल्हन ने मैचिंग साइड-स्लिट स्कर्ट के साथ जैज़ी ग्रीन ब्रालेट-स्टाइल क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़कर अपने सिंदूर और शाखा पोला (एक बंगाली दुल्हन द्वारा पहनी जाने वाली सफेद और लाल चूड़ियां) को फ्लॉन्ट किया। हालांकि, यह मौनी की खूबसूरत सगाई की अंगूठी थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी शादी की एक तस्वीर में, दुल्हन अपनी सगाई की अंगूठी को दिखाती हुई नजर आ रही थीं। मौनी की सगाई की अंगूठी में चौकोर आकार का हीरा था और इसे सोने की पट्टी में सेट किया गया था।

mouni roy with friend

mouni roy arjun bijlani

mouni roy

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)

इसके साथ ही, अपनी गर्ल गैंग के साथ बार काउंटर पर नाचती हुई नवविवाहित दुल्हन मौनी रॉय की एक झलक सामने आई है, जिसमें वो शादी के बाद की पार्टी में बिल्कुल मॉर्डन दुल्हन के लिबास में थीं। वीडियो में एक्ट्रेस को एक स्लीवलेस शाही नीले और सफेद धारीदार लंबी ड्रेस में देखा जा सकता है, जो बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने शाखा पोला को फ्लॉन्ट कर रही हैं। हर बंगाली दुल्हन शाखा पोला पहनती है, क्योंकि यह बंगाली संस्कृति में एक विवाहित महिला का प्रतीक है। वीडियो में, हम मीत ब्रदर्स मनमीत सिंह, प्रतीक उटेकर और कुछ अन्य लोगों को भी देख सकते हैं। यहां देखें वो वीडियो।

फिलहाल, मौनी रॉय अपनी शादी के बाद की पार्टी में बहुत सुंदर लग रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये नया अवतार कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.