मौनी रॉय 2022 में बनेंगी बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार की दुल्हनियां! एक्ट्रेस के कजिन ने किया शेयर

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय जनवरी 2022 में बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

मौनी रॉय 2022 में बनेंगी बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार की दुल्हनियां! एक्ट्रेस के कजिन ने किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम दुबई के बैंकर सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ जोड़ा जा रहा है। अब कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, मौनी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज की दुल्हनियां बनने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

mouni roy

दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये खूबसूरत एक्ट्रेस सूरज नाम्बियार से जनवरी 2022 में शादी करने वाली हैं। मौनी की मां ने महीनों पहले सूरज के माता-पिता के साथ एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर दोनों की शादी के बारे में चर्चा की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस की शादी से जुड़ा ये अपडेट अब सामने आया है। ऐसी अफवाहें हैं कि, मौनी रॉय बतौर शादीशुदा महिला अपनी जिंदगी की साल 2022 से शुरुआत करेंगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल है।

(ये भी पढ़ें: शहनाज गिल की हालत पर 'हौसला रख' के निर्देशक ने दिया अपडेट, कहा- 'हमेशा सिड की बातें करती थीं')

mouni roy and suraj nambiar

इससे पहले, मौनी के कजिन विद्युत रॉय तब सुर्ख़ियों में आए थे, जब एक उन्होंने एक लोकल मीडिया चैनल को बताया था कि, सूरज जनवरी 2022 में शादी करेंगे और उनकी शादी दुबई या इटली में होगी। उन्होंने ये भी दावा किया था कि, मौनी और सूरज एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे और भारत वापस लौटने के बाद अपने रिश्तेदारों के लिए एक स्पेशल फंक्शन होस्ट करेंगे।

mouni roy

साल 2019 में मौनी की दोस्त रूपाली कादयान ने इस रूमर्ड कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, दोनों के रूमर्स की ख़बरों के स्पीड पकड़ने के बाद उन्होंने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था।

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल)

mouni roy and suraj nambiar

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की लव स्टोरी

वैश्विक कोरोना महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते विश्व के ज्यादातर देशो में कई महीनों तक लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में इंटरनेशल फ्लाइट्स पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, जिस वजह से मौनी रॉय दुबई में ही फंस गई थीं और लगभग 4 महीनों तक उन्हें दुबई में ही रहना पड़ा था। वहीं, जब अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई, तो मौनी रॉय लंदन चली गईं। माना जा रहा है कि, दुबई में 4 महीने गुजारने के दौरान ही वो सूरज नाम्बियार के करीब आई थीं।

mouni roy

फिलहाल, मौनी को शादी के बंधन में बंधते देखने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.