Mukesh Ambani का 67वां बर्थडे सेलिब्रेशन: बिजनेसमैन ने बेटे Anant के साथ किया सिद्धिविनायक का दर्शन

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपना 67वां जन्मदिन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पारंपरिक दर्शन के साथ मनाया। इस दौरान उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी उनके साथ थे। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mukesh Ambani का 67वां बर्थडे सेलिब्रेशन: बिजनेसमैन ने बेटे Anant के साथ किया सिद्धिविनायक का दर्शन

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। उनके पास फेमस 'मुंबई इंडियंस' क्रिकेट टीम और मुंबई में एक बहुमंजिला हवेली व 'Jio' की फाइनेंशियल सर्विसेज में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अपनी प्रोफेशनल ऊंचाइयों के अलावा, मुकेश अंबानी जुलाई 2024 में अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की भव्य शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच उन्होंने अपना जन्मदिन गणपति बप्पा के आशीर्वाद के साथ मनाना सुनिश्चित किया।

मुकेश अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेकर मनाया अपना 67वां जन्मदिन

19 अप्रैल 2024 को मुकेश अंबानी अपने 67वें जन्मदिन के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए। इस दौरान बिजनेसमैन ब्राउन कलर की स्लीवलेस जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता पहने हुए थे। उनके छोटे बेटे अनंत भी उनके साथ थे और उन्होंने येलो कलर का कुर्ता व ऑरेंज कलर की प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी थी।

anant

mukesh

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनंत अंबानी ने दो फेमस मंदिरों में किया करोड़ों का दान

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने करोड़ों रुपए का दान देकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत के दो प्रसिद्ध मंदिरों ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर (2.51 करोड़ रुपए) और असम में मां कामाख्या मंदिर (2.51 करोड़ रुपए) दान किए। अनंत ने अष्टमी के अवसर पर असम के कामाख्या मंदिर का दौरा किया था। यह मंदिर भारत के सबसे ऊंचे और सबसे मशहूर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। अनंत ने अपना आभार व्यक्त करने के लिए परिक्रमा भी की थी।

anant

Mukesh Ambani की डाइट और फिटनेस: बिजनेसमैन ने इन चीजों को खाकर बिना वर्कआउट के घटाया 15 किलो वजन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मुकेश अंबानी गए थे गुजरात के द्वारका मंदिर 

5 मार्च 2024 को बेटे अनंत की सफल प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारका में द्वारिकाधीश मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ असमेट्रिक बेज कलर की स्लीवलेस जैकेट पहनी हुई थी। एक पैप पेज द्वारा साझा की गई क्लिप में हम मुकेश अंबानी को भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते हुए देख सकते हैं। उनका माथा विशाल चंदन के टीके से ढका हुआ था और वे संतुष्ट दिख रहे थे।

mukesh

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मुकेश अंबानी द्वारा अपने बर्थडे पर सिद्धिविनायक मंदिर जाने के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.