अंबानी फैमिली का अपने धर्म के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। कभी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) तो कभी आकाश व अनंत अंबानी देश के जाने-माने मंदिरों में देव दर्शन के लिए जाते रहते हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के लिए करोड़ों रुपयों का दान भी करते हैं। हाल ही में, महाशिवरात्रि के मौके पर मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में से एक सोमनाथ महादेव के दर्शन किए, जिनका मंदिर गुजरात में स्थित है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मुकेश और आकाश अंबानी की सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें दोनों व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। आस्था में डूबे पिता-पुत्र बड़ी ही श्रद्धा के साथ सोमनाथ महादेव का अर्चन-वंदन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपए का दान भी दिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव पी.के. लाहिड़ी व योगेंद्रभाई देसाई ने मंदिर में उनका स्वागत किया।
इसके पहले, अक्टूबर 2022 में मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई से पहले अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए थे। मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए भी दान दिए थे। सामने आईं तस्वीरों में मुकेश जहां व्हाइट कुर्ता-चूड़ीदार पायजामा के साथ मैरून जैकेट पहने हुए दिख रहे थे, वहीं राधिका ग्रे कलर के सिल्क सूट में नजर आ रही थीं। तस्वीरें व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं, सितंबर 2022 में मुकेश अंबानी और राधिका ने कई मंदिरों में माथा टेका था। 12 सितंबर 2022 को उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद, 16 सितंबर 2022 को वह राधिका के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए थे। फिर वह केरल गुरुवायुर मंदिर में स्पॉट किए गए थे। इस दौरान मुकेश अंबानी ने तिरुपति मंदिर में 'गजराज' से आशीर्वाद भी लिया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अंबानी फैमिली का धर्म के प्रति इतना लगाव देखकर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।