'NMACC' बैश में Mukesh Ambani-Nita Ambani ने मेहमानों को परोसी थी दुनिया भर की रॉयल मिठाई

'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की ग्रैंड बैश सालों तक याद रखी जाएगी, क्योंकि उन्होंने मेहमानों को बहुत ही स्वादिष्ट चीजें खिलाई थीं। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'NMACC' बैश में Mukesh Ambani-Nita Ambani ने मेहमानों को परोसी थी दुनिया भर की रॉयल मिठाई

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी ने पिछले महीने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के भव्य शुभारंभ के साथ भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का काम किया। यह स्टार स्टडेड नाइट थी, जिसमें दुनिया भर की ए-लिस्टर्स हस्तियां शामिल हुई थीं।

अंबानी परिवार ने मुंबई में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक तीन दिवसीय फैशन कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसे दुनिया भर में लोगों ने नोटिस किया था। हालांकि, यह वह भोजन था, जो अभी भी सुर्खियां बटोर रहा है। मेहमानों को 'दौलत की 500 रुपए की चाट' परोसने के बाद उन्होंने शाही मिठाई परोसी थी।

mukesh ambani

मुकेश अंबानी के 'NMACC' बैश में स्वादिष्ट मिठाइयों से भरा था कमरा

हाल ही में, भव्य 'NMACC' बैश का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम मिठाइयों से भरा एक कमरा देख सकते हैं। इसमें मैक्रोंस का एक टावर था, जो लिप-स्मैकिंग बाइट साइज टार्ट्स, पेस्ट्री और बहुत कुछ था। पिंक-थीम वाले कमरे में ये सभी शाही मिठाइयां बहुत स्वादिष्ट लग रही थीं और इसने निश्चित रूप से सभी को मदहोश कर दिया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अंबानी ने 'NMACC' के मेहमानों को मीठे के साथ परोसे थे 500 के नोट!

पिछले महीने, हमने 'NMACC' नाइट की एक तस्वीर भी देखी थी, जिसमें अंबानीज ने 500 रुपए के साथ एक मिठाई परोसी थी। यह बहुत ही आकर्षक लग रहा था। हालांकि, वे मिठाई के नकली नोट थे, जो दौलत की चाट से प्रेरित थे, जो उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाने वाली रेसिपी है। तो, हां इस तरह मेहमानों को एक डिश परोसी गई, जिसके ऊपर 500 रुपए के नकली नोट लगे थे।

mukesh ambani

अंबानी परिवार ने चांदी की थालियों में परोसा था भोजन

1 अप्रैल 2023 को महीप कपूर ने 'NMACC' इवेंट में उन्हें परोसे गए भोजन की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीरों में एक विशाल चांदी की थाली दिखाई गई थी, जिसमें कई प्रकार के कटोरे हैं, जिसमें रोटियां, दाल, पालक पनीर, पापड़ लड्डू और अन्य व्यंजन हैं। खाने के साथ एक ग्लास वाइन भी थी।

mukesh ambani

Mukesh Ambani की पत्नी Nita और बच्चों Akash-Anant व Isha के साथ अनदेखी तस्वीर आई सामने। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अंबानी की मेहमान नवाजी के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.