Mukesh Ambani ने 'लालबागचा राजा' को अर्पित किया नोटों का हार, गणेश चतुर्थी के लिए सजा 'एंटीलिया'

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए और 2,000 के नोटों से बना बड़ा हार भी चढ़ाया। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani ने 'लालबागचा राजा' को अर्पित किया नोटों का हार, गणेश चतुर्थी के लिए सजा 'एंटीलिया'

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी 'लालबागचा राजा' को लोगों के दर्शन और आशीर्वाद के लिए महाराष्ट्र में मुंबई के लालबाग में रखा गया है। हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी अपने बेटे अनंत के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

गणेश चतुर्थी पर सजा मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया'

हाल ही में, हमारे हाथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के आलीशान घर 'एंटीलिया' की एक खूबसूरत तस्वीर लगी, जिसमें हम देख सकते हैं कि अंबानी निवास को गणेश चतुर्थी के लिए रोशनी से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता 'एंटीलिया' देखने लायक था, जो वाकई बेहद खूबसूरत लग रहा था।

ANTILIA

मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी के साथ किए लालबागचा राजा के दर्शन

इसके साथ ही, हमें मुकेश अंबानी का एक वीडियो भी मिला, जिसमें वह अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ 'लालबागचा राजा' के दर्शन कर रहे थे। पिता-पुत्र की जोड़ी ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की। इतना ही नहीं, बिजनेस टाइकून ने 2000 के नोटों से बनी एक बड़ी माला भी बप्पा को अर्पित की, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। 

LALBAUGHCHA RAJA

इस मौके पर मुकेश अंबानी ने नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जिसे उन्होंने मैचिंग नेहरू जैकेट के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मैरून कलर का ट्रेडिशनल लुक चुना था। दोनों ने कार्यक्रम स्थल पर पंडितों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। भारत के अरबपति को प्रार्थना करते और प्रसिद्ध सार्वजनिक गणपति बप्पा की मूर्ति के दर्शन करते हुए देखना वाकई काफी अच्छा दृश्य था।

MUKESH

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब अपने 66वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

मुकेश अंबानी एक परोपकारी और आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उन्हें अक्सर भारत में पवित्र स्थलों की यात्रा करते और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेते हुए देखा जाता है। 19 अप्रैल 2023 को जब मुकेश अंबानी 66 वर्ष के हुए, तो उन्होंने अपने विशेष दिन पर सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया था। 

इंटरनेट पर सामने आई तस्वीरों में उन्हें अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दिव्य दर्शन करते देखा गया था। इस दौरान, मुकेश ब्राउन कलर की नेहरू जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता पहने हुए नजर आए थे। उन्हें मंदिर समिति से आभार के प्रतीक के रूप में फूलों का गुलदस्ता भी मिला था।

MUKESH AMBANI

('एंटीलिया' के 27वें मंजिला पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली? नीता अंबानी ने किया था खुलासा, पढ़ें पूरी खबर)

फिलहाल, आपको रोशनी से सजे 'एंटीलिया' की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.