Nita Ambani ने लंदन जर्नी पर पहना प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट, 15 लाख का 'बिर्किन' हैंडबैग लिए आईं नजर

हाल ही में, हमें नीता अंबानी और उनके पति मुकेश अंबानी की लंदन जर्नी की एक अनदेखी तस्वीर मिली है। हालाकि, उनके महंगे हैंडबैग ने सभी का ध्यान खींचा। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने लंदन जर्नी पर पहना प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट, 15 लाख का 'बिर्किन' हैंडबैग लिए आईं नजर

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं और उनकी पॉपुलैरिटी की कोई सीमा नहीं है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि नीता को भारत की सबसे स्टाइलिश बिजनेसवुमेन में से एक माना जाता है। 59 साल की उम्र में भी वह हमेशा की तरह खूबसूरत दिखती हैं और खुद को फिट और सुंदर बनाए रखती हैं। चाहे कोई भी अवसर हो, वह हमेशा सबसे शानदार आउटफिट पहनती हैं और अपने ऑन-पॉइंट मेकअप के साथ गॉर्जियस दिखती हैं।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी लंदन में मना रहे छुट्टियां

नीता अंबानी एक सच्ची फैशनिस्टा हैं और वह अपने किसी भी लुक से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कभी फेल नहीं होती हैं। हाल ही में, अंबानी फैमिली के एक फैन पेज से नीता अंबानी और उनके पति मुकेश अंबानी की लंदन में वेकेशन एंजॉय करते हुए एक तस्वीर साझा की गई है।

nita ambani

फोटो में जहां मुकेश ने पिंक कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक शर्ट पहनी थी, वहीं नीता ब्लू कलर के प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने बालों को खुला रखते हुए नीता ने अपने लुक को ब्लू कलर के हैंडबैग और हील्स के साथ पूरा किया था।

नीता अंबानी ने कैरी किया 15.36 लाख का 'बिर्किन' हैंडबैग

अंबानी फैन पेज के मुताबिक, नीता अंबानी ने अपने लुक को सबसे महंगी एक्सेसरीज के साथ जोड़ा है। उनके हैंडबैग के बारे में बात करें, तो यह लग्जरी ब्रांड 'बिर्किन' का था और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की 'बिर्किन 30 कैंडी' में पैलेडियम हार्डवेयर है। नीता की महंगी आर्म कैंडी की कीमत 18,500 अमेरिकी डॉलर यानी 15 लाख 36 हजार रुपए है। वहीं, उनकी 'वैलेंटिनो स्लाइड' सैंडल, जिसे उन्होंने अपने आउटफिट के साथ पहना था, उसकी कीमत 75,358 रुपए है।

nita ambani

nita ambani

जब नीता अंबानी ने 'मुंबई इंडियंस' जर्सी को 38,000 रुपए की 'YSL' हील्स के साथ किया था पेयर

नीता अंबानी 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) की मल्टीटैलेंटेड टीम 'मुंबई इंडियंस' की मालकिन हैं। 'मुंबई इंडियंस' की नीलामी में नीता को ब्लैक डेनिम जींस के साथ एक स्पेशल एडिशन की मल्टीकलर मुंबई इंडियंस जर्सी पहने देखा गया था। अपने बालों को खुला छोड़ते हुए उन्होंने डायमंड स्टड और एक रिस्ट वॉच के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

nita ambani

चीयरलीडर के रूप में अपनी पब्लिक अपीयरेंस के लिए नीता ने 'YSL' की शानदार हील्स की एक जोड़ी के साथ अपनी कस्टमाइज्ड जर्सी को स्टाइल किया था। अंबानी के एक फैन पेज के अनुसार, नीता के ग्रे-ट्रिब्यूट पेटेंट लेदर प्लेटफॉर्म सैंडल की कीमत 428,62 यूरो यानी 37,863 रुपए है।

नीता अंबानी एक प्यारी दादी-नानी के रूप में

नीता अंबानी अपने ग्रैंडचिल्ड्रेन पृथ्वी-वेद-कृष्णा और आदिया की प्यारी दादी-नानी हैं। इससे पहले, 'द वीक' पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने ग्रैंडमदर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की थी और खुलासा किया था कि उनका एकमात्र काम अपने छोटे बच्चों को बिना शर्त प्यार देना है। खुद को एक व्यवहार कुशल ग्रैंडमदर बताते हुए नीता ने कहा था कि वह माता-पिता के रूप में अपने बच्चों की नौकरियों में हस्तक्षेप नहीं करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें अपना काम करने के लिए पर्याप्त जगह मिले। 

nita

उनके शब्दों में, ’’आकाश मुझसे कहता रहता है, 'मां तुम्हें याद रखना होगा कि तुम मां नहीं हो', लेकिन मैं उतनी ही व्यावहारिक हूं, जितना कोई बनना चाहता है, साथ ही मैं माता-पिता को उनकी चीज़ें करने के लिए पर्याप्त स्पेस भी देती हूं। इसलिए सौभाग्य से अब मुझे उन्हें अनुशासित करने की ज़रूरत नहीं है, यह माता-पिता का काम है। अपने बच्चों के साथ मैं बहुत सचेत थी। मेरा काम उन्हें बिना शर्त प्यार देना है।''

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, हमें नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक और उनका हैंडबैग काफी पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.