Nita Ambani ने 'होने वाली बहू' Radhika Merchant को दिया चांदी का सुंदर लक्ष्मी-गणेश गिफ्ट हैम्पर

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को प्यारा गिफ्ट हैम्पर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'होने वाली बहू' Radhika Merchant को दिया चांदी का सुंदर लक्ष्मी-गणेश गिफ्ट हैम्पर

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों की पहले ही पारंपरिक 'गोल धना' सेरेमनी में सगाई हो चुकी है। अनंत जहां राधिका के प्यार में पागल हैं, वहीं उनकी खूबसूरती को अंबानी परिवार भी अच्छी तरह से स्वीकार करता है।

अंबानी फैमिली के सभी फंक्शन में नजर आने से लेकर परिवार के साथ वेकेशन पर जाने तक, राधिका को अक्सर अंबानीज के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हुए देखा जाता है। अब, हमें नीता द्वारा राधिका के लिए दिया गया एक शानदार गिफ्ट हैम्पर मिला और यह वाकई बेहद प्यारा है।

ambani family

नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को गिफ्ट की चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

16 जुलाई 2023 को अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक रील साझा की, जिसमें नीता अंबानी द्वारा अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए तैयार किया गया एक खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर दिखाया गया था। वीडियो में हम पौधों के साथ एक चांदी का तुलसी का गमला देख सकते हैं। इसके अलावा गिफ्ट हैम्पर में एक छोटा चांदी का अगरबत्ती स्टैंड और एक लक्ष्मी-गणेश मूर्ति का सेट भी मौजूद था। इतना ही नहीं, हम सफेद फूल और अन्य सजावट भी देख सकते हैं, जो बेहद प्यारा है।

radhika

radhika

जब अंबानी फैमिली ने राधिका मर्चेंट के लिए आयोजित किया था 'अरंगेत्रम'

राधिका मर्चेंट भी अपनी सास नीता अंबानी की तरह एक खूबसूरत भरतनाट्यम डांसर हैं। जून 2022 में अंबानी फैमिली ने अपनी होने वाली बहू राधिका के लिए 'द ग्रैंड थिएटर' (जियो वर्ल्ड सेंटर) में एक अरंगेत्रम समारोह की मेजबानी की थी। अरंगेत्रम वह सेरेमनी है, जब पहली बार कोई युवा क्लासिकल डांसर मंच पर प्रस्तुति देता है। राधिका ने अपने परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया था। इसके अलावा, उसी की एक अनदेखी तस्वीर में राधिका ग्रीन कलर के टेडिशनल आउटफिट में बहुत सुंदर लग रही थीं।

radhika

जब राधिका मर्चेंट ने फैमिली इवेंट में पहना था सासू मां नीता अंबानी का चोकर

नीता अपनी होने वाली बहू राधिका के बेहद करीब हैं। उनके रिश्ते का एक सबूत तब देखने को मिला था, जब राधिका अपने होने वाले ससुर मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर की कॉकटेल पार्टी में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम के लिए डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के पेस्टल गुलाबी लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

radhika

इसके अलावा, उन्होंने नीता के एलिगेंट ज्वेलरी कलेक्शन से एक सुंदर मोती और हीरे का चोकर पहना था। बता दें कि यह नेकलेस नीता ने 2018 में सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में पहना था। ऐसे में जब राधिका और नीता ने एक-दूसरे के साथ अपनी ज्वेलरी को शेयर किया, तो उन्होंने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को साबित कर दिया।

जब पृथ्वी के पहले बर्थडे पार्टी में नीता अंबानी ने थामा था राधिका मर्चेंट का हाथ

10 मार्च 2021 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के बड़े बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जन्मदिन के जश्न के बाद पूरा सोशल मीडिया उसी की अनदेखी झलकियों से भर गया था।

radhika

इसके अलावा, हमें अंबानी परिवार के फैमिली मोमेंट की कुछ झलक भी मिली थी। हालांकि, सबसे प्यारा पल वह था, जब नीता अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ हाथ में हाथ डाले चली थीं, जिसमें उनका एक-दूजे के लिए प्रेम साफ झलक रहा था।

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, राधिका के लिए उनकी होने वाली सासू मां की ओर से दिए गए सुंदर गिफ्ट हैम्पर के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.