जब Nita Ambani ने पहनी थी असली सोने और हीरे-जवाहरात से बनी 40 लाख की साड़ी, देखें तस्वीरें

एक बार फेमस बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने 40 लाख रुपए की सुपर एक्सपेंसिव साड़ी पहनी थी, जो हीरे-पन्ना और असली सोने के धागे से बनी थी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Nita Ambani ने पहनी थी असली सोने और हीरे-जवाहरात से बनी 40 लाख की साड़ी, देखें तस्वीरें

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने बिजनेस के अलावा, वह बेमिसाल फैशन और शानदार आउटफिट्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। किसी भी इवेंट में नीता का लुक देखने लायक होता है, जो उनकी रईसी और ठाठ-बाट को दर्शाता है। एक बार नीता ने 40 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी, जो असली सोने और हीरे से बनी थी।

जब नीता अंबानी ने पहनी 40 लाख की साड़ी

बात साल 2015 की है, जब 'रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के सीईओ परिमल नाथवानी के बेटे की शादी हुई थी। इस वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने एक बहुत महंगी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को 'चेन्नई सिल्क्स' के डायरेक्टर शिवलिंगम ने डिजाइन किया था। इसमें ब्लाउज के पीछे भगवान नाथद्वारा का मोटिफ बना था। ब्लाउज पर अलग-अलग रंगों और जटिल कढ़ाई के जरिए भगवान कृष्ण की छवि को उकेरा गया था।

nita ambani

नीता अंबानी की साड़ी की एक खासियत यह भी है कि इस व्हाइट एंड पिंक साड़ी को असली सोने के धागों से बनाया गया था, जिसमें हीरे और कीमती रत्न जैसे पन्ना, माणिक, पुखराज और अन्य रत्नों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, साड़ी की कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए थे। जी हां! दरअसल, साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है। नीता की यह साड़ी यकीनन उनके क्लोसेट में सबसे महंगी साड़ियों में से एक है।

नीता अंबानी के लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप, पिंक लिप्स, परफेक्टली लाइन्ड आईज और फूलों से सजे बन से और खूबसूरत बना दिया था। स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस के साथ एमराल्ड ड्रॉप्स और मैचिंग इयररिंग्स उन्हें सुपर रिच लुक दे रहे थे। जब Nita Ambani ने 'NMACC' में पहनी सब्यसाची की 6 साल पुरानी सीक्विन साड़ी, नए अंदाज में दिखीं खूबसूरत, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

nita ambani

जब नीता अंबानी ने पहनी थी करीब 2 लाख की पटोला साड़ी

वैसे, नीता अंबानी का हर आउटफिट शानदार होने के साथ-साथ काफी महंगा भी होता है। साड़ियों के लिए उनका प्यार जगजाहिर है। कुछ समय पहले, हमने उन्हें एक पारंपरिक गुजराती पटोला-प्रिंट वाली साड़ी में देखा था। नीता अंबानी की यह साड़ी डिजाइनर नवदीप टुंडिया ने डिजाइन की थी। ब्लू और रेड कलर की यह साड़ी 1.70 लाख रुपए की थी। डैवी मेकअप और खुले लहराते बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। जब Nita Ambani ने 'पटोला' दुपट्टे के साथ पहना 87,000 रुपए का हैंड एम्ब्रॉयडर्ड सिल्क 'मरोडी' सूट, जानें खासियत

nita ambani

फिलहाल, उनकी 40 लाख की साड़ी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.