Nita Ambani ने 'NMACC' की फर्स्ट एनिवर्सरी पर पहनी 'अजंता केव' से प्रेरित मोटिफ्स वाली पैठनी साड़ी

'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के फर्स्ट ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक लुक के लिए नीता अंबानी ने प्योर गोल्ड जरी वर्क और जटिल डिजाइनों से तैयार बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' की फर्स्ट एनिवर्सरी पर पहनी 'अजंता केव' से प्रेरित मोटिफ्स वाली पैठनी साड़ी

'रिलायंस फाउंडेशन' की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी बेहतरीन स्टाइलिंग सेंस से फैशन लवर्स का ध्यान खींच लेती हैं। शानदार ज्वेलरी, महंगे आउटफिट्स से लेकर एक्सेसरीज तक, नीता का वॉर्डरोब एक फैशन हब है। अक्सर जब वह सार्वजनिक रूप से दिखाई देती हैं, तो अपने टॉप फैशन गेम से सुर्खियां बटोर लेती हैं। अब, जब 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' का फर्स्ट ईयर सेलिब्रेशन चल रहा है, तो हमारी नजर पैठनी साड़ी में उनके एक शानदार लुक पर पड़ी।

'NMACC' की फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में नीता अंबानी पैठनी साड़ी में आईं नजर

'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के प्रथम वर्ष समारोह के दौरान एक लुक में नीता अंबानी पैठनी साड़ी में नजर आईं। साड़ी को रिलायंस के ब्रांड 'स्वदेश' के सहयोग से महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा हाथ से बुना गया है। पीकॉक ब्लू कलर की साड़ी में प्योर गोल्डन जरी वर्क और जटिल फ्लोरल एंड बर्ड मोटिफ्स अजंता की गुफाओं की याद दिलाते हैं। इसके अलावा, साड़ी में कमल के कई मोटिफ्स हैं। सचमुच ये एक यूनिक पीस थी।

nita ambani

नीता ने उसे एक अर्धचंद्राकार बिंदी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें रेड एंड हाईलाटेड चीक्स, पिंक लिप्स और काजल वाली आंखें शामिल थीं। मोगरे से सजा हुआ बन हेयरस्टाइल उनके लुक को पूरा कर रहा था। उन्होंने अपने लुक को एक ब्रॉड गोल्डन नेकलेस के साथ पूरा किया था, जिसमें रेड एंड ग्रीन जेमस्टोन, पाशा और हरी चूड़ियां थीं। कुल मिलाकर, नीता इस दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

nita ambani

Nita Ambani ने IPL मैच के बीच एक फैन को कहा 'जय श्री कृष्णा', नेटिजंस हुए प्रभावित। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी ने मुगल बादशाह की कलगी के साथ पहनी ब्लैक हैंडलूम साड़ी

'71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' के दौरान नीता अंबानी को उनके परोपकारी कार्यों के लिए 'मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। हालांकि, यह उस दिन का उनका लुक था, जो देखने लायक था। इवेंट के लिए नीता ने ब्लैक कलर की हथकरघा साड़ी चुनी थी, जिसे 'स्वदेश' ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के सहयोग से तैयार किया था। साड़ी में चारों ओर सिल्वर थ्रेडवर्क था और नीता ने इसे एक क्लासी इयररिंग्स, एक चूड़ी और एक बाजूबंध के साथ जोड़ा था। रिपोर्टों के अनुसार, बाजूबंध वास्तव में मुगल सम्राट शाहजहां की कलगी थी और इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए है।

nita

जब नीता अंबानी ने पहनी थी बेटे अनंत और राधिका के नाम के पहले अक्षर वाली कांचीपुरम साड़ी

नीता अंबानी के पास साड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। उनमें से एक जिसे उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए तीन दिवसीय प्री-वेडिंग उत्सव में एक समारोह के दौरान पहना था। रिलायंस डिनर के लिए नीता ने रेड कलर की कांचीपुरम साड़ी पहनी थी, जिसे 'स्वदेश' कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। इसमें वर्टिकल पैनल्स के साथ एक हैवी कढ़ाई वाला बॉर्डर दिखाया गया था। हालांकि, आउटफिट का मुख्य आकर्षण यह था कि इसके बॉर्डर में हम देवनागरी में लिखे अनंत और राधिका के नाम के पहले अक्षर देख सकते थे।

nita

nita

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

फिलहाल, हमें नीता के साड़ी कलेक्शन से प्यार है। तो आपको उनका लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.