Nitin Desai की फैमिली: जानें उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से है नाता

यहां हम आपको मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nitin Desai की फैमिली: जानें उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से है नाता

'लगान', 'जोधा अकबर' और 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.' जैसी फिल्मों के लिए फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने 57 साल की उम्र में फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका शव महाराष्ट्र के कर्जत स्थित उनके स्टूडियो में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, वह 250 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे हुए थे, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे और उन्होंने ऐसा कदम उठाया। खैर, यहां हम आपको उनकी फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं।

नितिन देसाई का परिवार

नितिन चंद्रकांत देसाई का जन्म चंद्रकांत गणपत देसाई और मीना चंद्रकांत देसाई के घर हुआ था। उनकी मां भी एक फिल्म प्रोड्यूसर हुआ करती थीं। उनका एक भाई और एक बहन वैशाली हैं, जो उनकी लाइफ का अहम हिस्सा थे। हालांकि, अब नितिन अपने परिवार और इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

nitin desai

नितिन देसाई की पत्नी और बच्चे

नितिन देसाई की पत्नी का नाम नैना नितिन देसाई है, जो उनकी तरह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और फिल्म निर्माता के रूप में काम करती हैं। उनके दो बच्चे एक बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी मानसी देसाई 'मोल्ड3डी' में प्रोडक्शन कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती हैं।

nitin desai

नितिन देसाई का करियर

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी खूब काम किया था। उन्होंने साल 1991 में टीवी शो 'चाणक्य' के जरिए अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। दो दशकों तक के अपने करियर में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया था। 

साल 2002 में उन्होंने अपने 'चंद्रकांत प्रोडक्शंस' के बैनर तले कच्छ की पूजनीय देवी माता को एक भक्तिपूर्ण सिनेमाई श्रद्धांजलि देते हुए 'देश देवी' के निर्माण के साथ फिल्ममेकिंग में अपनी शुरुआत की थी। आर्ट डायरेक्शन में नितिन देसाई ने खूब पहचान हासिल की, इसके लिए उन्हें तीन बार बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के 'फिल्मफेयर' अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा, उन्होंने बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के लिए 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते थे। उनका अपना 'एनडी स्टूडियो' है, जहां उन्होंने पंखे से लटक कर अपनी जान गवां दी। उनका यह स्टूडियो कर्जत (नवी मुंबई) में 52 एकड़ में फैला हुआ है, जो मुंबई के हलचल भरे महानगर से ज्यादा दूर नहीं है।

nitin desai

नितिन देसाई ने 198 फिल्मों और 200 से ज्यादा टीवी शोज के सेट किए थे डिजाइन

नितिन देसाई ने 'बिग बॉस' से लेकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'कौन बनेगा करोड़पति' तक के लिए सेट बनाए थे। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 'लगान', 'किक' 'जोधा अकबर', 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों के लिए भी काम किया था। बताया जाता है कि उन्होंने 198 फिल्मों और 200 से अधिक टीवी सीरियल के सेट डिजाइन किए थे।

nitin desai

फिलहाल, हम भी नितिन देसाई को नम आंखों से विदाई देते हैं। तो उनके बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.