3 लाख रुपए के एयरपोर्ट लुक में दिखीं नोरा फतेही, पर्पल को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस लग रहीं एक्ट्रेस

हाल ही में, अभिनेत्री नोरा फतेही को 3 लाख रुपए के एयरपोर्ट लुक में देखा गया, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

3 लाख रुपए के एयरपोर्ट लुक में दिखीं नोरा फतेही, पर्पल को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस लग रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने आप में एक ग्लैमर हैं। उनका स्टनिंग लुक आए दिन चर्चाओं में रहता है। अपने जिम लुक से लेकर नॉर्मल आउटिंग और पार्टी तक के लुक में, एक्ट्रेस ने ये साबित किया है कि, वह एक फैशनिस्टा हैं, जो अपने हर लुक से लोगों को इंप्रेस करती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री को एक पर्पल को-ऑर्ड सेट में अपनी खूबसूरती बिखेरते हुए देखा गया, लेकिन हमारा ध्यान उनके महंगे लुक ने खींचा, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। आइए आपको इसके बारे में डीटेल से बताते हैं।

Nora Fatehi

पहले ये जान लीजिए कि, नोरा फतेही ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म ‘रोर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में आइटम नंबर में नजर आईं। हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘दिलबर’ गाने में उनके लाजवाब डांस से मिली थी और तभी से उन्हें ‘दिलबर गर्ल’ कहा जाने लगा। एक्ट्रेस आए दिन मनोरंजन जगत में अपने ग्लैमर अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस को साबित किया है।

Nora Fatehi

14 जनवरी 2022 को नोरा फतेही को मुंबई एयरपोर्ट पर पर्पल को-ऑर्ड सेट में देखा गया। एक्ट्रेस ने ब्लैक टर्टल नेक टॉप के साथ पर्पल को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक मास्क और ब्लैक गॉगल लगाए थे। एक्ट्रेस ने अपने स्टनिंग लुक को ब्लैक कलर के स्टिलेटोस (सैंडल्स) और एक पिंक बैग के साथ स्टाइल किया था।

Nora Fatehi

हमने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखा है, जो एयरपोर्ट लुक के लिए कैजुअल आउटफुट को तवज्जो देती हैं, लेकिन नोरा फतेही हमेशा अपने चार्मिंग लुक में नजर आती हैं। उनके एयरपोर्ट लुक ने तो इस बार सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया। हालांकि, एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक भी काफी महंगा था। एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर निकिता म्हैसाळकर के कलेक्शन से पर्पल को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसकी कीमत 45,500 रुपए है।

Nora Fatehi

Nora Fatehi

हालांकि, ये उनका स्टाइलिश और क्लासी बैग था, जिसने उनके लुक को लग्जीरियस बना दिया था। एक्ट्रेस ने ‘हर्मीस’ ब्रांड का पिंक कलर का कैली बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत 2.2 लाख रुपए है।

Nora Fatehi

Nora Fatehi bag cost

(ये भी पढ़ें- तारा सुतारिया के लुक्स: मनीष मल्होत्रा की साड़ी से अनामिका खन्ना के लहंगे तक में दिखीं सुंदर)

यही नहीं, नोरा ने अपने लुक को ब्लैक कलर के स्टिलेटोस की जोड़ी के साथ पूरा किया था। ये स्टिलेटोस ‘क्रिश्चियन लुबोटिन इरिज़ा’ ब्रांड से लिया गया है। इसकी कीमत करीब 55,418 रुपए है। तो कुल मिलाकर अभिनेत्री ने अपने एयरपोर्ट लुक पर 3 लाख रुपए खर्च किए थे।

Nora Fatehi

Nora Fatehi heels cost

(ये भी पढ़ें- 'मिस यूनिवर्स 2021' हरनाज़ कौर संधू ने पहनी 35,000 रुपए की खूबसूरत ड्रेस, दिखीं बेहद सुंदर)

फिलहाल, एक्ट्रेस अपने स्टनिंग लुक से नया ट्रेंड सेट करती हैं और इसके लिए वह काफी पैसे भी खर्च करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.