शादी के सीजन के लिए तैयार होने वाली हर दुल्हन के बीच हमें एक ऐसी नवविवाहित दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी शादी के दिन अपने लुक से सभी को चौंका दिया था। जब भी हम शादी के लहंगे के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले लाल रंग का शादी का जोड़ा आता है। लेकिन अब वो दिन गए, जब दुल्हनेंअपनी शादी के लिए पारंपरिक रूप से लाल लहंगे को चुनती थीं। आजकल की दुल्हनें रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।
शादी से पहले एक लड़की को हमेशा इस बात की टेंशन रहती है कि, शादी के बाद का जीवन कैसा होगा। इसके साथ ही, यह चिंता भी होती है कि, उसे अपनी शादी के दिन सबसे अच्छा दिखना है। हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिली, जिसने अपनी शादी के लहंगे को डेकोरेट करने की जिम्मेदारी मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को सौंपी थी और वह अपनी शादी के दिन बिल्कुल शाही लग रही थीं। न्यूयॉर्क में रहने वाली दुल्हन क्रिस्टन कौफाकिस अपनी शादी के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ईसाई दुल्हन ने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक मिनिमल कढ़ाई वाला आइवरी कलर का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में कढ़ाई और जटिल गोलाकार पैटर्न का काम हुआ था। लहंगे को बेहतरीन दिखाने के लिए डिज़ाइनर ने गोल्डन ज़री, रेशम और स्टोन का इस्तेमाल किया था।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)
अपने लहंगे के साथ क्रिस्टन ने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ चुना था, जिस पर सुनहरे धागे की कढ़ाई की गई थी। ब्लाउज पर ऑफबीट लीफ मोटिफ्स के साथ-साथ स्लीव्स पर सिल्वर गोटा पट्टी वर्क और नेक हेमलाइन ने उनके लुक को बढ़ा दिया था। दुल्हन के दुपट्टे के लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा गया था। उन्होंने अपने लहंगे को एक सफेद जालीदार दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें एक हेमलाइन थी।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगा, मिनिमल ज्वेलरी ने खींचा ध्यान)
दुल्हन क्रिस्टन ने अपने दूल्हे की परंपराओं के अनुसार हिंदू विवाह किया था। इसलिए उन्होंने अपने हिसाब से अपने आउटफिट को चुना था, ताकि उन्हें वाइट वेडिंग का भी एहसास हो सके। दुल्हन ने अपना चूड़ा और मेहंदी फ्लॉन्ट करके अपने लुक को निखारा था। दुल्हन ने मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक चौड़ा नेकपीस पहना था और एक लंबे मोतिहार के साथ अपने लुक को निखारा था।
दुल्हन ने अपने बालों को बीच के हिस्से में स्लीक बन में खींचा हुआ था और इसके ऊपर मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने वेडिंग डे के लिए उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड लिप शेड और गालों पर गुलाबी ब्लश के साथ मिनिमल रखा था। इस बात में कोई शक नहीं है कि, क्रिस्टन अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनके होने वाले दूल्हे ने बेहतरीन फैशन गोल्स सेट किए थे। वह सफेद रंग के बंदगला शेरवानी सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने भूरे रंग के जूते के साथ अपने लुक को पूरा किया था और उनकी उंगली पर चमक रही अंगूठी काफी आकर्षक लग रही थी।
फिलहाल, जो दुल्हनें मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करती हैं, वो निश्चित रूप से अपनी शादी के लिए क्रिस्टन के लुक को चुन सकती हैं। तो, आपको दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।