ओड़िया एक्ट्रेस रागिनी सूत्रधर की संगीत की फोटोज आईं सामने, बेज कलर के लहंगे में दिखीं सुंदर

ऑलीवुड फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस रागिनी सूत्रधर अपने बॉयफ्रेंड विक्रम शंकर के साथ शादी करने जा रही हैं। इसके पहले उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ओड़िया एक्ट्रेस रागिनी सूत्रधर की संगीत की फोटोज आईं सामने, बेज कलर के लहंगे में दिखीं सुंदर

ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी सूत्रधर (Ragini Sutradhar) आज यानी 25 फरवरी 2022 को गोवा के रहने वाले डायरेक्टर विक्रम शंकर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्ट्रेस की शादी का संगीत सेरेमनी 24 फरवरी 2022 को गोवा के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस शानदार समारोह में रागिनी और विक्रम दोनों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

Ragini Sutradhar

ऑलीवुड फिल्मों के अलावा रागिनी ने कई बंगाली और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है और वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2012 में बंगाली फिल्म 'एक तुकू छोया लागे' से अभिनय की शुरुआत की थी।

Ragini Riya Sutradhar

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने अपने आनंद-कारज शादी में कम ज्वेलरी संग पहना सफेद लहंगा, सेट किया नया ट्रेंड)

'मु एक तुमारा', 'गड़बड़', 'हरिओम हरि', 'तुम थिले साथिरे', 'कयूम भाई', 'मिताली गेस्ट हाउस', 'देखा हेला प्रेमा हेला', '100 रुपये नोट' और 'स्वर्ण मुद्रा' उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। रागिनी ने ऑलीवुड सुपरस्टार सिद्धांत महापात्रा, सब्यसाची मिश्रा, दीपक कुमार बारिक, सुभासिस शर्मा और अभिषेक रथ के साथ स्क्रीन साझा किया है।

Ragini Sutradhar

(ये भी पढ़ें- मराठी दुल्हन ने शादी में पहनी नौवारी साड़ी, 'आनंद-कारज' में सब्यसाची के लहंगे में दिखीं सुंदर)

अब आइए आपको रागिनी के संगीत की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 25 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस रागिनी सूत्रधर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस जहां बेज कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं, ब्लू कलर के टक्सीडो में उनके मंगेतर विक्रम शंकर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां देखें संगीत समारोह की कुछ खास तस्वीरें।

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

Ollywood Actress Ragini Sutradhar Sangeet Ceremony Pics

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपने क्लासी ग्रे लहंगे के साथ पहनी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, देखें ब्राइडल लुक)

फिलहाल, हम रागिनी सूत्रधर और विक्रम शंकर को उनकी शादी के लिए एडवांस में बधाई देते हैं। वैसे, आपको कपल की संगीत समारोह की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.