इस दुल्हन ने अपने क्लासी ग्रे लहंगे के साथ पहनी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, देखें ब्राइडल लुक

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' कीरत कौर ने अपनी शादी में ग्रे कलर के लहंगे के साथ परफेक्ट सिल्वर ज्वेलरी चुनकर नया ट्रेंड सेट किया था। आइए आपको उनका वेडिंग लुक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इस दुल्हन ने अपने क्लासी ग्रे लहंगे के साथ पहनी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, देखें ब्राइडल लुक

यह एक अद्भुत एहसास होता है, जब आप ये जानते हैं कि, लंबे समय से आप अपने शादी के जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, वो अब नजदीक है। कई तरह के इमोशन्स, उत्साह, घबराहट ये सभी आपके साथ जुड़ जाते हैं, जब आपको ये पता चलता है कि, अब आप अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। होने वाली दुल्हनें अपने नए जीवन में प्रवेश करने से पहले कई तैयारियां करती हैं। वह अपने आउटफिट, ज्वेलरी और अपनी शादी के हर छोटे से छोटे लम्हों की तैयारी में लग जाती हैं। 

bride Keerat Kaur

सोना और भारतीय दुल्हनों की ज्वेलरी एक-दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। भारत के किसी भी हिस्से की शादी हो, लगभग हर दुल्हन अपनी शादी में खूबसूरत गहनों से सजना चाहती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने इस खास दिन पर कुछ अलग या कहें सबसे हटकर कुछ पहनकर सोने के गहनों की परंपरा को तोड़ना चाहते हैं। कुछ ऐसे ही, हमारी दुल्हन कीरत कौर ने अपनी शादी में सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनकर एक नया ट्रेंड सेट किया था।

bride Keerat Kaur

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपने दुपट्टे पर लिखवाए थे दिवंगत पिता के आखिरी शब्द, ज्वेलरी को किनारे कर पहना प्लेन लहंगा)

दुल्हन कीरत कौर एक मनोचिकित्सक हैं। कीरत ने अपनी शादी में मारवाड़ कॉउचर के शानदार लहंगे से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने फ्लोरल मोटिफ्स में गोल्डन और सिल्वर रेशम के साथ हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना हुआ था। उनके लहंगे में लाल, हरे, पीले और शाही नीले रंग के पैर्टन के साथ खूबसूरत जरी वाला बॉर्डर बना था, जो लहंगे को और भी जानदार बना रहा था। 

bride Keerat Kaur

कीरत ने अपने लहंगे को हाई कॉलर और फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उनके रॉयल ब्लू रंग के ब्लाउज में चांदी के धागे, क्रिस्टल और मोती के साथ लाजवाब कढ़ाई की गई थी। दुल्हन के पूरे लुक को ग्रे कलर के मैचिंग दुपट्टा के साथ पूरा किया गया था। दुपट्टा बॉर्डर पर पैचवर्क से सजा हुआ था, साथ ही इसकी बॉर्डरलाइन पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

bride Keerat Kaur

(ये भी पढ़ें- मराठी दुल्हन ने शादी में पहनी नौवारी साड़ी, 'आनंद-कारज' में सब्यसाची के लहंगे में दिखीं सुंदर)

इन सब में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वो थी दुल्हन की भारी चांदी की ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी। कीरत ने सेंटर में सजे नीले पत्थर के साथ भारी स्टेटमेंट इयररिंग्स, मोर के डिजाइन के चांदी के झुमके पहने थे। कीरत की ज्वेलरी कलेक्शन में हरे पत्थर से सजी दो अंगूठी और फूलों के पैर्टन का चांदी से बना एक चौड़ा मांग टीका भी शामिल था। उन्होंने काले और सुनहरे रंग का खूबसूरत चूड़ा भी पहना था, जिसके साथ उन्होंने कलीरा भी पहना था।

bride Keerat Kaur

इस खूबसूरत दुल्हन ने अपने लुक को विंग लाइनर, ब्राउनिश स्मोकी आई शैडो, ब्लशड गाल, न्यूड लिपस्टिक और एक प्यारी-सी छोटी बिंदी के साथ स्टाइल किया था। कीरत ने बालों का सॉफ्ट बन बांध रखा था, जो उनके हाई कॉलर ब्लाउज से बहुत मेल खा रहा था। उन्होंने अपने बन को फ्लोरल एक्सेसरी से भी सजाया था।

bride Keerat Kaur

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना अनीता डोंगरे का पेस्टल पिंक लहंगा, डिफरेंट स्टाइल दुपट्टे ने खींचा ध्यान)

वहीं, उनके होने वाले दूल्हे जो अब उनके पति बन चुके हैं, कुंवर साहिब सिंह ने एक स्टाइलिश और पारंपरिक सिख राजकुमार के समान खुद को ड्रेसअप किया था। उन्होंने एक रॉयल ब्लू कलर की पगड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का बंधगले वाली बुटी पैर्टन के साथ कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। ठीक इसी रंग का उन्होंने पायजामा पहना था। दोनों ही साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

bride Keerat Kaur

क्या आपको दुल्हन कीरत कौर का शादी के दिन चांदी के गहने पहनना पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आर्टिकल पसंद आया हो, तो शेयर करना ना भूलें।

(Images Courtesy: WedMeGood)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.