अबराम खान का 9वां जन्मदिन: मां गौरी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बाइक पर बैठे दिखे शाहरुख के लाडले

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान आज यानी 27 मई 2022 को अपना 9वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मां गौरी खान ने उनका एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अबराम खान का 9वां जन्मदिन: मां गौरी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बाइक पर बैठे दिखे शाहरुख के लाडले

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) 3 बच्चों के प्राउड पैरेंट्स हैं। गौरी खान अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम खान (AbRam Khan) के नौवें जन्मदिन पर एक क्यूट वीडियो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

abram

पहले ये जान लीजिए कि, शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में शादी रचाई थी। साल 1997 में उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यन खान का स्वागत किया था। इसके बाद साल 2000 में गौरी ने अपनी बेटी सुहाना को जन्म दिया था। कपल साल 2013 में सरोगेसी के जरिए तीसरी बार पैरेंट्स बना था। अपने छोटे राजकुमार का नाम इन्होंने अबराम खान रखा है। जन्म के बाद से ही अबराम सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। आज वो फेमस स्टार किड्स में से एक हैं।

abram khan

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने दिखाए नखरे, मां-बेटी के क्यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल)

27 मई 2022 को अबराम अपना नौवां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है, लेकिन उनकी मां गौरी के एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। दरअसल, गौरी ने अपने इंस्टा हैंडल से अबराम का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं और अपने बालों के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही गौरी ने अपने लाडले को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक।''

गौरी खान के इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर कोई अबराम को बर्थडे विश कर रहा है। इनमें अमृता अरोड़ा से लेकर भावना पांडे तक शामिल हैं। कोई अबराम को बर्थडे विश कर रहा है, तो कोई उनके इस वीडियो पर 'हार्ट इमोजी' बना रहा है। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

abram khan

abram khan

(ये भी पढ़ें- क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं ​​फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?)

फिलहाल, हम भी अबराम खान को उनके नौवें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको गौरी खान द्वारा शेयर किया गया अबराम का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.