श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से करेंगी शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया जवाब

हाल ही में, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर व रोहन श्रेष्ठ की शादी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से करेंगी शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया जवाब

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री की यंग एंड टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी हर नई फिल्म में शानदार एक्टिंग के जरिए फैंस का दिल जीत लेती हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि, श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ भी गॉसिप से भरी हुई है। दावा किया जाता है, एक्ट्रेस अपने बचपन के दोस्त व सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। हाल ही में, श्रद्धा कपूर की मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और उनके कजिन प्रियंका शर्मा (पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों ने श्रद्धा और रोहन की शादी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Padmini Kolhapure

पहले ये जान लीजिए कि, श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, जिसके बाद उन्हें ‘लव का द एंड’ में लीड रोल मिला था। मौजूदा समय में, दावा किया जाता है कि, वह अपने बचपन के दोस्त व सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों साल 2022 में शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी डेट नाइट और वेकेशन की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों एक-दूसरे के प्यार में कितने पागल हैं।

(ये भी पढ़ें: किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने बच्चे की पहली तस्वीर)

Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha wedding

आइए अब आपको बताते हैं मां-बेटे के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने ‘India.com’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी से जुड़े सवाल का खुलकर जवाब दिया है। इंटरव्यू में जब प्रियांक शर्मा से श्रद्धा-रोहन की शादी के प्लान में बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि, वह रोहन और श्रद्धा की शादी के टॉपिक पर राय देने वाले सही व्यक्ति नहीं हैं। प्रियांक ने कहा कि, ‘मैं इस बारे में कोई बात नहीं कह सकता हूं। इस पर मैं क्या बोलूं यार। लेकिन आप एक्साइटमेंट की बात कर रहे हैं, तो मैं एक्साइटेड जरूर हूं और होना भी चाहिए। यदि भविष्य की बात की जाए, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है।’

(ये भी पढ़ें: जूही चावला ने बेटी जान्हवी की शाहरुख के बेटे आर्यन संग वायरल तस्वीर पर दी अपनी प्रतिक्रिया)

priyank sharma

इसी इंटरव्यू में जब श्रद्धा और रोहन की शादी पर एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे से राय मांगी गई, तो उन्होंने बेहद खुशी के साथ मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ‘शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है। अगर ऐसा होगा, तो खबर मिल जाएगी।’

Shraddha Kapoor with moosi

इससे पहले, शक्ति कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की शादी की अटकलों पर कहा था, ‘मैं नहीं जानता हूं कि, सोशल मीडिया पर कैसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लेकिन, हां मैं अपनी बेटी श्रद्धा के हर फैसले के साथ खड़ा रहूंगा। शादी समेत उनके हर फैसले का मैं सम्मान करता हूं।’

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर ने बताया- 'शादी टूटने के बाद काफी परेशान थे भाई राजीव, शराब के हो गए थे आदी')

Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha

रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी करने को लेकर शक्ति कपूर ने कहा था, ‘रोहन ही क्यों? अगर वो मुझसे कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के लिए किसी और को चुन लिया है और वह उससे शादी करना चाहती हैं, तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। रोहन एक अच्छा लड़का है। वह श्रद्धा के बचपन का दोस्त है। हालांकि, उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि, उनका रोहन के साथ शादी का कोई इरादा है और वह दोनों एक-दूसरे के लिए कितना सीरियस हैं।’ शक्ति कपूर ने आगे बताया था, ‘रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ मैंने कई शूट्स किए हैं। हम आज भी मिलते हैं, डिनर-ड्रिंक्स करते हैं।’

shakti kapoor

फिलहाल, ये तो कहा जा सकता है कि, श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ दुनिया की नजरों से छुपकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों को साथ देखकर उनके परिवार के लोग भी काफी ज्यादा खुश हैं। तो पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रियांक शर्मा के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.