Padmini Kolhapure और Tutu Sharma 2024 में बनेंगे दादा-दादी, बहू Shaza हैं 6 महीने की प्रेग्नेंट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा व बहू शाजा मोरानी 2024 में माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Padmini Kolhapure और Tutu Sharma 2024 में बनेंगे दादा-दादी, बहू Shaza हैं 6 महीने की प्रेग्नेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और प्रदीप शर्मा उर्फ टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने 2021 में फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी (Shaza Morani) के साथ शादी रचाई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जल्द ही माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और शर्मा व मोरानी फैमिली इसके लिए बेहद खुश है। बता दें कि 16 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद प्रियांक और शाजा ने फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद, मार्च 2021 में प्रियांक और शाजा मालदीव में क्रिश्चियन स्टाइल में शादी के बंधन में बंधे थे।

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शाजा मोरानी हैं छह महीने की प्रेग्नेंट

'जूम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाजा मोरानी मार्च 2024 में माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू छह महीने की गर्भवती हैं। ऐसे में शर्मा और मोरानी परिवार जल्द ही जन्म लेने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारी में व्यस्त है।

shaza

जब दिखा शाजा मोरानी का प्रेग्नेंसी ग्लो 

इसके अलावा, 'ईटाइम्स' से बातचीत में शाजा के चाचा मोहम्मद मोरानी ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, 'हम प्राइवेसी का सम्मान करते हैं और किसी को खतरे में नहीं डालेंगे।' इसके बाद से ही शाजा की ऑरेंज को-ऑर्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और इसमें शाजा की खुशी साफ नजर आ रही है। तस्वीर में शाज़ा ने अपने लुक को कम से कम एक्सेसरीज के साथ जोड़ा है, जिसमें सुंदर झुमके और एक घड़ी शामिल थी। इसके अलावा, ब्लश्ड चीक्स, पतले आईलाइनर स्ट्रोक, पिंक लिप्स, एक छोटी बिंदी और खुले हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया था।

shaza

जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने बहू शाजा मोरानी को विश किया था बर्थडे

पद्मिनी कोल्हापुरे एक प्यारी सास होने के नाते शाज़ा मोरानी के लिए अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और इसका सबूत अक्सर मिलता रहता है। उदाहरण के लिए, 1 जुलाई 2021 को शाज़ा के बर्थडे पर उनकी सासू मां ने अपने इंस्टा हैंडल पर उनके लिए एक प्यारी विशेज लिखी थीं। शाजा और प्रियांक की शादी के समारोहों से प्यार भरी तस्वीरें साझा करते हुए पद्मिनी ने लिखा था, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत @shazamorani मुस्कुराती रहो, चमकती रहो, हमारे परिवार को संपूर्ण बनाने के लिए धन्यवाद।''

shaza

shaza

पद्मिनी कोल्हापुरे ने भागकर की थी शादी, पूनम ढिल्लों ने किया था ज्वेलरी और कपड़ों का इंतजाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियांक शर्मा और शज़ा मोरानी का वेडिंग लुक

पद्मिनी कोल्हापुरे द्वारा शेयर की गई सभी तस्वीरों के बीच शाजा मोरानी की वेडिंग फोटोज ने महफिल लूट ली थी। शादी के लिए शाज़ा ने मशहूर डिजाइनर ​क्रिशा बजाज के कलेक्शन से लिलैक कलर का 'लव स्टोरी' वाला लहंगा पहना था। लहंगे में प्रियांक के साथ उनकी 16 साल लंबी लव स्टोरी को दर्शाया गया था, साथ ही लहंगे में समुद्र के कई तत्वों को एक यूनिक आर्टवर्क में सजाया गया था। उसमें उनके पति का एक लव लेटर भी सिला हुआ था।

Shaza Morani's wedding look

शाज़ा ने अपने लुक को ग्रीन एंड गोल्डन पोल्की हार, झुमके और माथा पट्टी के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, प्रियांक व्हाइट कलर के बंदगला सूट में हैंडसम लग रहे थे और चार लोगों का परिवार खुशी से कैमरे के लिए पोज देता नजर आया था। लहंगे के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Shaza Morani's wedding look

फिलहाल, हम प्रियांक और शाज़ा द्वारा अपनी गर्भावस्था के बारे में आधिकारिक घोषणा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.