Pankhuri Awasthy ने प्रेग्नेंसी की मुश्किलों को किया शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि अंतिम ट्राइमेस्टर में वह कैसी मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pankhuri Awasthy ने प्रेग्नेंसी की मुश्किलों को किया शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

फेमस टीवी कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) ने 5 फरवरी 2018 को शादी की थी और अब जल्द ही वह पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। दोनों ने 6 अप्रैल 2023 को इस 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। तब से पंखुड़ी लगातार फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की क्यूट झलकियों से खुश कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की मुश्किलों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो वास्तव में सभी गर्भवती महिलाओं से संबंधित है।

पंखुड़ी अवस्थी ने प्रेग्नेंसी की समस्याओं की दिखाई झलक

29 मई 2023 को पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टा हैंडल से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया। इसके जरिए उन्होंने उन मुश्किलों का खुलासा किया है, जिसका वह इन दिनों सामना कर रही हैं। वीडियो में वह अपने घर के कोनों में टहलती, लेटती या बैठी देखी जा सकती हैं और कभी-कभी उदास भी दिख रही हैं।

Pankhuri Awasthy

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वर्तमान में 'प्रेगो क्रॉनिकल्स: द हाउस एडिशन' में अभिनय कर रही हूं, जहां मेरी भूमिकाओं में एक कमरे से दूसरे कमरे में घूमना, शान से बैठना और लेटने की कला शामिल है।"

Pankhuri Awasthy

पंखुड़ी अवस्थी ने येलो कलर की कॉटन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अपनी इंस्टा स्टोरी पर पंखुड़ी ने वीडियो से अपने लुक की एक झलक भी साझा की। वह येलो कलर की कॉटन ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जिस पर गुलाब के प्रिंट हैं। फोटो में वह बेबी बंप को सहलाती भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने विंग्ड आईज और पोनीटेल हेयरडू और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके अलावा, ट्रेडिशनल शूज और हूप इयररिंग्स ने होने वाली मां के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

Pankhuri Awasthy

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पंखुड़ी अवस्थी को उनकी फैमिली ने दिया गोद भराई का सरप्राइज

27 मई 2023 को पंखुड़ी अवस्थी ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपने इंटीमेट बेबी शॉवर सेरेमनी से कई झलकियां शेयर की थीं। अपने खास दिन के लिए पंखुड़ी ने ग्रीन कलर की फ्लोई ड्रेस पहनी थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। हमें पंखुड़ी की गोद भराई के स्वादिष्ट केक, गुब्बारे, बच्चों के कैरिकेचर और एक गोल्डन टॉपिंग की झलक भी दिखी थी, जिस पर लिखा था, "बधाई हो।" सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 Pankhuri Awasthy

जब पंखुड़ी ने खुलासा किया कि वह जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म

14 मई 2023 को भी पंखुड़ी के परिवार ने उनके लिए एक भव्य गोद भराई समारोह का आयोजन किया था। हालांकि, तमाम सेलिब्रेशन के बीच पंखुड़ी ने एक खास ऐलान भी किया था। होने वाली मां ने साझा किया था कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। अपनी गोद भराई बैश की सजावट से कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए (उनके जुड़वा बच्चों को समर्पित थी) पंखुड़ी ने इसकी पुष्टि की थी। पंखुड़ी की गोद भराई में गुब्बारों से सजे एक विशाल बोर्ड के साथ हरे रंग की सजावट की गई थी, जिस पर लिखा था, "वन प्लस वन इज़ फोर द फन।" 

 Pankhuri Awasthy

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि पंखुड़ी की वर्तमान स्थिति सभी गर्भवती महिलाओं से संबंधित है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.