Parineeti Chopra शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड्स संग एंजॉय कर रहीं वेकेशन, कहा- 'हनीमून पर नहीं हूं'

राघव चड्ढा से शादी के 22 दिनों के भीतर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ एक मच-अवेटेड बीच वेकेशन पर निकल गई हैं। उन्होंने वहां से दो तस्वीरें भी साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड्स संग एंजॉय कर रहीं वेकेशन, कहा- 'हनीमून पर नहीं हूं'

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 24 सितंबर 2023 को राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। शादी के बाद एयरपोर्ट पर शानदार उपस्थिति दर्ज कराने से लेकर, हाल ही में 'लैक्मे फैशन वीक' में रैंप वॉक करके जलवा बिखेरने तक, परिणीति वास्तव में अपने फैंस के बीच मोस्ट फेवरेट न्यूली मैरिड एक्ट्रेस बन गई हैं। अब जब वह अपनी गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर गई हैं, तो वहां की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ निकलीं वेकेशन पर

जहां शादी के बाद ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाते हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा ने कुछ हटकर किया। राघव चड्ढा से शादी के 22 दिनों के भीतर वह एक मच-अवेटेड वेकेशन पर गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मालदीव में अपने बीच वेकेशन की एक खूबसूरत झलक साझा की। तस्वीर में इस बात की झलक दिखाई गई है कि वह कहां रुकेंगी।

parineeti

जल्द ही परिणीति ने खुलासा किया कि वह अपने हनीमून पर नहीं हैं। इसके बजाय, वह अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ मालदीव में खूबसूरत समय बिताने गई हैं। उन्होंने अपने हाथ में चाय का कप पकड़े हुए एक शानदार तस्वीर साझा की और इसमें हम उनका पिंक चूड़ा भी देख सकते हैं। बैकग्राउंड में नीला समुद्र फोटो की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। इसके ऊपर, नई दुल्हन ने लिखा, "मेरे हनीमून पर नहीं। #गर्ल्सट्रिप।"

parineeti

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की नेट वर्थ: 22 करोड़ के घर से लेकर महंगी कारों तक, जानें सब कुछ

जब परिणीति चोपड़ा ने नई दुल्हन के रूप में किया रैंप वॉक

हाल ही में, परिणीति चोपड़ा ने 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में रैंप वॉक किया और आइवरी कलर की साड़ी में जलवा बिखेरा। वह क्लोदिंग ब्रांड 'वन इनफिनिट' के लिए स्टॉपर बनी थीं। उन्होंने अपनी साड़ी को मैचिंग ब्लाउज और शीयर केप के साथ स्टाइल किया था। स्टेटमेंट लेयर्ड नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, डेवी मेकअप और खुले बाल उनके लुक को निखार रहे थे। हालांकि, यह उनकी मांग में लगा सिंदूर और पिंक चूड़ा था, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने साड़ियों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की थी। 

parineeti

उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने गर्व से कहा था, "यह तो बस शुरुआत है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे जारी रखूंगी। मैंने आज खूब मजा किया, आज भी अपनी शादी के साज-सज्जा को गर्व के साथ पहन रही हूं। तो हां, आज यह बहुत रोमांचक था, बहुत स्पेशल एंड इमोशनल फील हुआ और यह मेरे न्यू होम सिटी दिल्ली में है, इसलिए आज घर से आकर काम करना अच्छा लगा और मुझे आज वापस घर जाने का मौका मिला। इसलिए, यह बहुत खास एहसास है।"

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति और राघव का वेडिंग लुक

25 सितंबर 2023 को परिणीति ने फैंस को अपनी और राघव की ड्रीमी वेडिंग की पहली झलक दिखाई थी। शादी के दिन के लिए खूबसूरत एक्ट्रेस ने शैंपेन गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में हर तरफ कढ़ाई के खूबसूरत पैटर्न थे। एक्ट्रेस ने इसे मैचिंग चोली और डबल दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। इसके अलावा पन्ना ज्वेलरी, खुले हेयरस्टाइल और डेवी मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। वहीं, राघव आइवरी बंदगला सूट में हैंडसम लग रहे थे।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम परिणीति की अपनी गर्ल गैंग के साथ वेकेशन की और झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.