Parineeti-Raghav की शादी: 'दूल्हे' ने किया भांगड़ा, तो पति को किस करती दिखीं 'दुल्हन', देखें वीडियो

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके दूल्हे राजा राघव चड्ढा भांगड़ा करते हुए नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti-Raghav की शादी: 'दूल्हे' ने किया भांगड़ा, तो पति को किस करती दिखीं 'दुल्हन', देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधकर बी-टाउन के क्यूट कपल्स में शुमार हो गए हैं। परी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच, हमें दूल्हे राजा राघव का एक वीडियो मिला, जिसमें वह भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

राघव चड्ढा ने अपनी शादी में सीएम अरविंद केजरीवाल संग किया भांगड़ा

हाल ही में, हमें परिणीति और राघव की शादी का एक वीडियो मिला, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैन पेज द्वारा साझा किया गया था। वीडियो में हम दूल्हे राघव को पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के साथ थोड़ा भांगड़ा डांस करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में, अरविंद केजरीवाल ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की फॉर्मल पैंट कैरी की थी। दूसरी ओर, भगवंत मान ने सफेद कुर्ता-पायजामा सेट चुना था, जिसे उन्होंने जैकेट के साथ पेयर किया था।

RAGHAV

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति ने रस्मों के बीच राघव को किया किस

सामने आए एक अन्य वीडियो में परिणीति और राघव शादी के मंडप में नजर आ रहे थे, जो सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। वीडियो में हम परिणीति को क्यूट एक्सप्रेशंस देते हुए और अपने दोस्तों को मुस्कुराने के लिए कहते हुए देख सकते थे। इसके अलावा, परी ने शादी की रस्मों के बीच अपने पति राघव को गालों पर किस किया, जो वाकई एक प्यारा पल था। 

RAGHAV

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Priyanka Chopra के वेडिंग फोटोग्राफर ने Parineeti की शादी के बाद की उनके लुक की तारीफ, हुए ट्रोल, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी के रूप में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पहली पब्लिक अपीयरेंस

25 सितंबर 2023 को राघव और परिणीति पति-पत्नी के रूप में पहली बार दिखाई दिए थे। कपल को अपने वेडिंग वेन्यू से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान, परी पिंक कलर के टॉप और केप व ब्लू जींस में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, राघव व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए थे। बाद में दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां न्यूली वेड्स कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिया था।

PARINEETI

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें

परिणीति ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी व पिंक चूड़ा के साथ एक्सेसराइज किया था। दूसरी ओर, दूल्हे राघव चड्ढा आइवरी कलर की बंदगला शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उनके मामा पवन सचदेवा ने डिजाइन किया था। परिणीति द्वारा शेयर की गई उनकी वेडिंग फोटोज वाकई बेहद खूबसूरत थीं।

PARINEETI

Parineeti Chopra मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर, उनके ब्राइडल लहंगे को बनाने में लगे थे 2500 घंटे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको राघव का भांगड़ा डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.