परितोष त्रिपाठी ने उत्तराखंड की मीनाक्षी संग लिए सात फेरे, बाराती बने पंकज त्रिपाठी-ऋत्विक धनजानी

हाल ही में, टीवी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

परितोष त्रिपाठी ने उत्तराखंड की मीनाक्षी संग लिए सात फेरे, बाराती बने पंकज त्रिपाठी-ऋत्विक धनजानी

'मामा जी' के नाम से मशहूर टीवी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) 10 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी संग शादी रचाई है। दिल्ली-मुंबई के शोर-शराबे से दूर कपल ने उत्तराखंड की हसीन वादियों में सात फेरे लिए। परितोष की शादी में पंकज त्रिपाठी, ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर जैसे सितारे शामिल हुए।

paritosh tripathi

परितोष और मीनाक्षी की शादी देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हुई है। रिजॉर्ट में ही कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स रखे गए थे। परितोष की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

paritosh tripathi

सोशल मीडिया पर सामने आई झलकियों में देखा सकता है कि शादी के जोड़े में सजे परितोष और मीनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। अपनी शादी के इस बड़े दिन पर जहां परितोष ने व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन की शेरवानी के साथ बेबी पिंक कलर का दोशाला लिया हुआ है, वहीं उनकी दुल्हन मीनाक्षी रानी पिंक कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं। जहां परितोष ने गुलाबी पगड़ी के साथ अपने ग्रूम लुक को पूरा किया था, वहीं मीनाक्षी ने हैवी नेकलेस, सटल मेकअप और एक माथा पट्टी के साथ अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दोनों साथ में 'मेड फॉर इच अदर' लग रहे थे।

paritosh tripathi

paritosh tripathi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परितोष की शादी में शामिल हुए 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी ने वेडिंग सेरेमनी की रौनक बढ़ा दी। यहां वह अपनी पत्नी के साथ शरीक हुए थे। इनके अलावा इस हाई-प्रोफाइल शादी में परितोष के को-होस्ट रहे टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी भी शामिल हुए थे। हल्दी सेरेमनी के दौरान वह परितोष को जमकर हल्दी लगाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने होने वाले दूल्हे के साथ खूब मस्ती भी की। हल्दी सेरेमनी की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इनके अलावा इस शादी में गीता कपूर, खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने शामिल होकर शोभा बढ़ाई। 

paritosh tripathi

बता दें कि परितोष छोटे पर्दे के पॉपुलर चेहरा हैं। 'मामा जी' के नाम से मशहूर परितोष ने साल 2018 में आई फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'हंसी का तड़का', 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा' जैसे शोज में भी नजर आए थे। हालांकि, उन्हें असली पहचान किड्स डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' से मिली थी, जिसमें वह 'मामा जी' के किरदार में नजर आए थे। शो में उनकी शायरी और कविताओं को काफी पसंद किया जाता था।  

paritosh tripathi

फिलहाल, हम भी कपल को जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई देते हैं। तो आपको उनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.