पवन सिंह का लग्जीरियस घर: महंगी गाड़ियों से लेकर खूबसूरत हवेली तक के मालिक हैं भोजपुरी सिंगर

भोजपुरी फिल्मों के सिंगर व एक्टर पवन सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और वो एक आलीशान घर में लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। आइए आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

पवन सिंह का लग्जीरियस घर: महंगी गाड़ियों से लेकर खूबसूरत हवेली तक के मालिक हैं भोजपुरी सिंगर

भोजपुरी फिल्मों में अपनी सिंगिंग और अभिनय से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले सिंगर व एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) किसी परिचय के मोहताज नही हैं। पवन सिंह एक जबरदस्त लाइफ एंजॉय करते हैं। वो करोड़ों रुपए के घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। आइए आपको दिखाते हैं पवन सिंह के घर की झलकियां।

pawan singh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 'लगावेलू जब लिपिस्टिक' गाने से धूम मचाने वाले गायक व अभिनेता पवन सिंह के देश के कोने-कोने में लाखों फैंस हैं। खासकर उन्होंने यूपी और बिहार के लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। पवन सिंह ने वैसे तो अपनी जिंदगी में काफी बुरे दिन देखे हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है और अभिनेता अपने पूरे परिवार के साथ अपने आलीशान घर में खुशी-खुशी रहते हैं।

पवन सिंह की संपत्ति

pawan singh

'टाइम्स नाऊ नवभारत' की रिपोर्ट के अनुसार, पवन सिंह की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 37 करोड़ रुपए है। उनके पास 4 करोड़ का बंगला है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

पवन सिंह का आलीशान घर

pawan singh

अभिनेता का घर पुराने महल की तरह दिखाई देता है। उन्होंने अपने घर को गांव की हवेली का नक्शा दिया है और इसका इंटीरियर बिल्कुल मॉर्डन रखा है। फोटो में आप घर की दीवारों को देखकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि, सिंगर कितने ऐश-ओ-आराम का जीवन जीते हैं।

ड्रॉइंग रूम की खुद की है सजावट

pawan singh

पवन सिंह ने अपने घर की एक-एक चीज को खुद अपने हाथों से सजाया है। आप तस्वीर में उन्हें अपने ड्रॉइंग रूम में खड़े देख सकते हैं, जिसमें पारंपरिक खिड़कियां लगी हुई हैं और पूरे एरिया में पीले रंग का सोफा सेट रखा हुआ है।

पवन सिंह को है गाड़ियों का शौक

pawan singh

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी की 4 लग्जरी कारें, करोड़ों में है इनकी कीमत)

पवन सिंह के पास 2 'स्कॉर्पियो', 2 'फॉर्च्यूनर' और एक 90 लाख की 'मर्सिडीज' है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में, काले रंग की 'रेंज रोवर' कार खरीदी है।

कलरफुल लिविंग रूम

pawan singh

(ये भी पढ़ें- प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)

इस तस्वीर में पवन सिंह अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं और ये फोटो उनके लिविंग रूम की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, दीवारों पर भूरे रंग में डिजाइन पेंट किया हुआ है, जिसके आगे डार्क ब्राउन सोफे पर वो अपनी बहन के साथ बैठे हुए हैं।

घर में हैं फैन्सी पर्दे

pawan singh

(ये भी पढ़ें- 'KGF' फेम यश के आलीशान घर की तस्वीरें: 6 करोड़ के डुप्लेक्स की ये है खासियत)

सिंगर पवन सिंह के घर में हर तरफ खूबसूरत प्रिंटेड पर्दे लगे हुए हैं। लाइट ग्रे और व्हाइट कलर के एवरग्रीन पर्दे घर के लुक में चार-चांद लगाते हैं।

pawan singh

फिलहाल, हमें पवन सिंह के घर में पुराने और मॉर्डन दोनों तरह की चीजें देखने को मिलीं। तो आपको सिंगर के घर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.