Akash Ambani के बेटे Prithvi के दूसरे जन्मदिन का 'Moschino' टेडी केक था बेहद खास, सामने आई फोटो

हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी के दूसरे जन्मदिन के 'मोशिनो' टेडी बर्थडे केक की झलक सामने आई है, जो दिखने में बहुत प्यारा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Akash Ambani के बेटे Prithvi के दूसरे जन्मदिन का 'Moschino' टेडी केक था बेहद खास, सामने आई फोटो

यंग बिजनेसमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता के बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए। हालांकि, उनके परिवार ने 2 जनवरी 2023 को मुंबई के Jio सेंटर में ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, जो 'विंटर वंडरलैंड' थीम पर थी। अब, हमें पृथ्वी के बर्थडे केक की झलक मिली, जो फेमस 'मोशिनो' ब्रांड से इंस्पायर्ड था। 

पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे केक की फोटो

हाल ही में, अंबानी फैमिली के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से श्लोका और आकाश के बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे केक की तस्वीर शेयर की गई है। फोटो में फेमस ब्रांड 'मोशिनो' के टेडी बियर के साथ एक बड़ा सा 4 टियर व्हाइट केक देखा जा सकता है, जिसे पेस्टल ईटिंग बॉल्स, गिफ्ट्स, दूध की बोतलों और बहुत सी प्यारी चीजों से शानदार तरीके से सजाया गया था। केक के टॉप पर एक प्यारा सा 'मोशिनो' बैग था, जिसमें से एक टेडी बियर झांकता हुआ दिखाई दे रहा था। कुल मिलाकर, पृथ्वी का यह बर्थडे केक वाकई बेहद खूबसूरत था।

prithvi ambani

पृथ्वी अंबानी की 'विंटर वंडरलैंड' बर्थडे पार्टी

पृथ्वी अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए थे, लेकिन कुछ कारणों से तब उनके लिए पार्टी आयोजित नहीं की गई थी, लेकिन 2 जनवरी 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की थी। पेंगुइन-थीम वाली इस 'विंटर वंडरलैंड' बर्थडे पार्टी में जहां आकाश टील ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे, वहीं श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में सिंपल लुक में प्यारी लग रही थीं।

prithvi ambani

हालांकि, यह पृथ्वी ही थे, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाइमलाइट चुरा ली थी। वह लाल रंग की चेक वाली शर्ट, जींस और नीले रंग के जूतों में काफी क्यूट लग रहे थे। पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज: बेहतरीन सजावट से फन राइड तक, सब कुछ था खास, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको पृथ्वी के दूसरे जन्मदिन के केक की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.