Shloka Mehta ने 'देवरानी' Radhika Merchant संग एंटीलिया में की गणपति पूजा, बेटे Prithvi ने की मदद

नीता अंबानी की दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने अपने आलीशान घर एंटीलिया में बड़े ही धूमधाम के साथ गणपति पूजा की। हालांकि, इस दौरान पृथ्वी अंबानी ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta ने 'देवरानी' Radhika Merchant संग एंटीलिया में की गणपति पूजा, बेटे Prithvi ने की मदद

अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी का शुभ त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए फेमस मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने घर 'एंटीलिया' में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया। अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में बिजनेस जगत से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के कई प्रमुख चेहरों ने हिस्सा लिया।

श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने की गणेश चतुर्थी पूजा

पूरा सोशल मीडिया अंबानी के गणेश उत्सव की झलकियों से भरा हुआ है। हाल ही में, अंबानी के एक फैन पेज ने उत्सव का एक अंदरूनी वीडियो साझा किया। वीडियो में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट को एक साथ गणेश चतुर्थी पूजा करते हुए दिखाया गया है। इस जश्न में देवरानी-जेठानी की जोड़ी के सबसे प्यारे पार्टनर कोई और नहीं बल्कि आकाश-श्लोका के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी थे।

radhika and shloka

shloka

अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट गणपति उत्सव के लिए रानी पिंक कलर के सूट में बहुत सुंदर लग रही थीं। रानी पिंक कलर का सूट और उस पर गोल्डन गोटा-पट्टी बॉर्डर वाला खूबसूरत दुपट्टा लिए हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सटल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, श्लोका ने रेड कलर का सूट चुना था और अपने बालों को खुला रखा था। दोनों महिलाएं अपने-अपने आउटफिट में गॉर्जियस लग रही थीं।

shloka

पृथ्वी आकाश अंबानी ने गणपति पूजा में की मां श्लोका और आंटी राधिका की मदद

वीडियो में हम देख सकते हैं कि अंबानी फैमिली के राजकुमार पृथ्वी ने पूजा के सभी अनुष्ठानों में भाग लिया और उन्हें समर्पण के साथ निभाया। पृथ्वी को पर्पल कलर का कुर्ता और व्हाइट धोती पहनाया गया था। वह स्टेज पर आए और भगवान गणेश की मूर्ति से आशीर्वाद मांगा, जिससे हमारा दिल पिघल गया। पृथ्वी ने भगवान गणेश की छोटी सोने की मूर्ति पर जल अर्पित किया और मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाया।

Prithvi Ambani

Prithvi Ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

गणपति उत्सव में नीता अंबानी और उनकी बहुओं राधिका मर्चेंट व श्लोका मेहता का लुक

इससे पहले, हमें नीता अंबानी की अपनी बहुओं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ उनके भव्य गणपति समारोह में पोज़ देते हुए एक झलक मिली थी। नीता ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें ऑरेंज कलर की बॉर्डर थी और एक बड़े नेकपीस व झुमके के साथ उनके लुक में चार-चांद लग गए थे।

Shloka Mehta,

दूसरी ओर, श्लोका मेहता एक वाइब्रेंट फ्लोरल-प्रिंटेड रेशमी साड़ी में सजी हुई थीं, जिसे उन्होंने एक लेयर्ड पन्ना नेकपीस और कड़े के साथ स्टाइल किया था। इस दौरान, राधिका गोल्डन कलर की सीक्विन साड़ी व मैचिंग ब्लाउज के साथ डायमंड ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। इसकी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको अंबानी के गणेश चतुर्थी उत्सव की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.