Priyanka Chopra ने परिणीति-राघव की सगाई में पहनी 78,700 की रफल साड़ी, दिखीं बेहद ग्लैमरस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की सगाई में 78,700 रुपए की साड़ी पहने हुए नजर आईं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra ने परिणीति-राघव की सगाई में पहनी 78,700 की रफल साड़ी, दिखीं बेहद ग्लैमरस

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ अपने कमाल के आउटफिट चॉइसेस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस अपनी कजिन सिस्टर व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई में शामिल हुईं, जहां वह एक शानदार रफल साड़ी में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की सगाई में पहनी 78,700 की साड़ी

13 मई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और 'AAP' नेता राघव चड्ढा की सगाई में हिस्सा लिया। इस फैमिली फंक्शन के लिए प्रियंका ने मिनिमलिस्टिक, लेकिन ग्लैमरस लुक चुना था। रात के इस जश्न के लिए एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन कलर की रफल साड़ी कैरी की थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर के ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट-स्टाइल टॉप को पेयर किया था। उनकी ब्लाउज पर एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क किया गया था।

priyanka chopra

हालांकि, यह उनकी साड़ी की कीमत थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। दरअसल, कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि प्रियंका की साड़ी क्लोदिंग ब्रांड 'Mishru' से पिक गई थी, जिसकी कीमत 78,700 रुपए है।

priyanka chopra

प्रियंका के लुक की बात करें, तो उन्होंने इस खूबसूरत साड़ी के साथ लेयर्ड नेकपीस को कैरी किया था, जिसमें डायमंड चोकर और स्लीक चेन शामिल थी। ख़ूबसूरत झुमके, 'बुलगारी' वॉच, ब्रेसलेट, स्मोकी आईज, ब्राउन लिप्स, रेड ब्लश्ड चीक्स और हाइलाइटेड चीकबोन्स उनके लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रहे थे। कुल मिलाकर अपने इस अटायर में प्रियंका बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंगेजमेंट की इनसाइड फोटोज शेयर कर परिणीति-राघव को दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन के इस खास दिन पर उन्हें प्यारे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सगाई की इनसाइड फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए अपने हार्दिक नोट में लिखा, "बधाई हो टीशा (परिणीति) और राघव...शादी का इंतजार नहीं कर सकती! आप दोनों और परिवार के लिए बहुत खुश हूं...परिवार से मिलना मजेदार है!" परिणीति की सगाई की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

parineeti chopra

parineeti

निक जोनस ने भी परिणीति और राघव को किया विश 

प्रियंका चोपड़ा के पति व परिणीति चोपड़ा के 'जीजू' निक जोनस भले ही अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल न हो पाए हो, लेकिन उन्होंने परी की इंगेजमेंट की फोटोज पर कमेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "बधाई!" 

nick jonas

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: कहां हुई पहली मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? जानें सब कुछ

फिलहाल, आपको प्रियंका की साड़ी और उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.