प्रियंका चोपड़ा कब दिखाएंगी बेटी मालती का चेहरा, मां मधु ने किया खुलासा, पैरेटिंग पर भी की बात

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपनी नातिन मालती के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा कब दिखाएंगी बेटी मालती का चेहरा, मां मधु ने किया खुलासा, पैरेटिंग पर भी की बात

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) मौजूदा समय में माता-पिता के रूप में अपने जीवन के नए चरण का आनंद ले रहे हैं। दोनों ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का स्वागत किया था।

priyanka

'मदर्स डे 2022' के मौके पर प्रियंका ने अपनी बच्ची की पहली झलक साझा की थी और खुलासा किया था कि, उनकी बेटी आखिरकार आईसीयू में 100 दिनों तक रहने के बाद घर आई हैं। अब 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने संकेत दिया है कि, नए माता-पिता जल्द ही अपने बच्चे के चेहरे का खुलासा करेंगे।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas and daughter

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा 'सिंदूर' वाली तस्वीरें शेयर करने पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'ड्रामेबाज')

प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का नाम उनकी मां के नाम मधुमालती चोपड़ा उर्फ '​​मधु चोपड़ा' से प्रेरित है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मधु ने कहा कि, यह एक सुखद सरप्राइज है। उन्होंने बताया कि, उन्हें नामकरण के दिन ही इसके बारे में पता चला था। मधु ने साझा किया कि, हिंदू परंपराओं में दादाजी बच्चे के कानों में ज्ञान के शब्दों के साथ-साथ नाम बताते हैं और निक के पिता ने उन अनुष्ठानों को किया।

priyanka

पैरेटिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रियंका और निक पहले ही माता-पिता के रूप में समान रूप से इसमें शामिल होने पर चर्चा कर चुके हैं। मधु ने कहा, ''मैं मालिश करती हूं और निक उसे नहलाते हैं व उसके डायपर बदलते हैं। प्रियंका की मां ने यह भी खुलासा किया कि, वह अपने बच्चे का चेहरा उसके पहले जन्मदिन पर दिखा सकते हैं।'' मधु ने यह भी कहा कि, उन्होंने प्रियंका को सलाह दी है कि, पहले कुछ सालों में अपनी बेटी को कोई स्क्रीन टाइम न दें। उन्होंने कहा, ''मैंने प्रियंका से कहा, इतनी कम उम्र में स्क्रीन टाइम देने पर बेटी को चश्मे लगने लगेंगे।''

priyanka

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आईं नजर, 20,000 रुपए के कुर्ता सेट में दिखीं सुंदर)

हाल ही में, प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन बेटी मालती मैरी, पति निक जोनस, दोस्तों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें निक जोनस, परिणीति चोपड़ा, मधु चोपड़ा, मालती मैरी चोपड़ा जोनस समेत कई लोग दिखाई दिए थे। यहां देखें तस्वीरें।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर 'कॉफी विद करण' में करेंगी आमिर की टांग खिंचाई, प्रोमो में दिखी झलक)

फिलहाल, हमें भी प्रियंका की बेटी मालती की पूरी तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.