Radhika Merchant के पास है 5 लेयर वाला डायमंड नेकलेस, Margot Robbie सेम हार पहने आईं नजर

अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी ने अलग-अलग कार्यक्रमों में बिल्कुल एक ही जैसा हार पहना था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant के पास है 5 लेयर वाला डायमंड नेकलेस, Margot Robbie सेम हार पहने आईं नजर

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक रियल फैशनिस्टा हैं। वह अक्सर अपने फैशन गेम से सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं और जब पारिवारिक कार्यक्रमों और रेड-कार्पेट लुक की बात आती है, तो राधिका सभी फैशन क्वीन्स को कड़ी टक्कर देती हैं। खैर, एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

'NMACC' गाला नाइट में राधिका मर्चेंट ने पहना ढेर सारे हीरों से बना हार

बेहद खूबसूरत राधिका मर्चेंट ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिसे 'NMACC' गाला नाइट के लिए सीक्विन और एम्बेलिशमेंट से खूबसूरती से सजाया गया था। उन्होंने अपनी स्कर्ट को पतली स्ट्रैप्स वाले एक कंट्रास्टिंग शिमरी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। डॉली जैन द्वारा साड़ी की तरह लपेटे गए राधिका के दुपट्टे ने उनके लुक में और अधिक सुंदरता जोड़ दी थी और उसे देखने लायक एक सीन जैसा बना दिया था।

Radhika Merchant

इस आउटफिट में राधिका अपनी टोन्ड बॉडी और चार्म को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। अपने बालों को जूड़े में बांधे हुए राधिका मर्चेंट ने अपने लुक में और अधिक चार्म एड करने के लिए डायमंड ज्वेलरी का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए ढेर सारे हीरों से बने हार और कुछ डायमंड रिंग्स पहनी थीं। राधिका को पांच लेयर वाला डायमंड नेकलेस पहने देखा गया था, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा था।

Radhika Merchant, Ambani Family

Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मार्गोट रॉबी ने 'बार्बी' प्रीमियर में पहना था राधिका मर्चेंट के जैसा हार

हाल ही में, ग्लोबल इन्फ्लुएंसर और ज्वेलरी एक्सपर्ट Julia Chafe ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कैसे राधिका मर्चेंट का 'बार्बी' फेम मार्गोट रॉबी के साथ फैशन फेसऑफ मोमेंट था। जी हां, आपने सही पढ़ा है! मार्गोट और राधिका ने अलग-अलग इवेंट में एक ही हीरे की लेयर वाला नेकलेस पहना और दोनों ने अपने लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

Margot Robbie

मार्गोट रॉबी की बात करें, तो उन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया के मालिबू में अपनी फिल्म 'बार्बी' के प्रमोशन के लिए यह नेकलेस पहना था। हालांकि, अंतर केवल इतना है कि उनके स्टैक में चार लेयर्स थीं। वह ऑल-ब्लैक सीक्विन 'Schiaparelli' ड्रेस पहने नजर आईं। उनके स्ट्रैपलेस आउटफिट में बॉडी हगिंग सिल्हूट था और नीचे की ओर चारों तरफ फैला हुआ एक बड़ा ट्यूल था। रॉबी ने अपने लुक को ब्लैक मखमली ग्लव्स, हाई पोनीटेल और ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था।

Margot Robbie

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपके अनुसार मार्गोट रॉबी या राधिका मर्चेंट किसने नेकपीस बेहतरीन तरीके से ​स्टाइल किया था। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.